IAF Group C Recruitment 2025 – भारतीय वायु सेना के द्वारा ग्रुप C पदों पर बंपर भर्तियों का ऐलान कर दिया गया है जो 10वीं, 12वीं, आईटीआई और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए है। यह भर्ती में कुल 153 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ, लोअर डिवीजन क्लर्क, हिंदी टाइपिस्ट, स्टोर कीपर, कुक, हाउसकीपिंग स्टाफ जैसे कई पद शामिल होंगे।
Table of Contents
Toggleअगर आप भी भारतीय वायु सेना में शामिल होकर एक बढ़िया और स्थायी नौकरी पाना चाहते हैं तो यह आपके लिए बढ़िया मौका हो सकता है। इस आर्टिकल में आपको आईएएफ ग्रुप सी रिक्रूटमेंट संबंधित सारी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए यह आर्टिकल आखिर तक पढ़ें।
IAF Group C Recruitment 2025 Overview
Details | Information |
Recruitment Authority | Indian Air Force (IAF) |
Recruitment Name | IAF Group C Recruitment 2025 |
Total Vacancies | 153 Posts |
Application Mode | Offline |
Selection Process | Written Test + Skill Test |
Application Fee | ₹0 (No Fee) |
Official Website | indianairforce.nic.in |
Indian Air Force IAF Group C Recruitment 2025 Notification
भारतीय वायु सेना यानिकि Indian Air Force ने आधिकारिक रूप से ग्रुप C पदों की भर्ती के लिए IAF Group C Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 14 मई 2025 को जारी हुए इस नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में कुल 153 नियुक्तियां की जाएंगी। बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार आईऐएफ ग्रुप सी रिक्रूटमेंट के लिए 8 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
IAF Group C Recruitment 2025 Vacancy Details
हमने पहले ही समझ लिया है कि इस भर्ती प्रक्रिया में 153 पदों पर नियुक्तियां होंगी। लेकिन यह नियुक्तियां कई सारे पदों के लिए हैं। नीचे दिए गए टेबल के द्वारा आप विस्तार से IAF Group C Recruitment की Vacancy Details के बारे जान सकते हैं:
पद का नाम | कुल पदों की संख्या |
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) | 14 |
हिंदी टाइपिस्ट | 02 |
स्टोर कीपर | 16 |
कुक (OG) | 12 |
कारपेंटर (Skilled) | 03 |
पेंटर (Skilled) | 03 |
मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) | 53 |
मैस स्टाफ | 07 |
हाउसकीपिंग स्टाफ | 31 |
लॉन्ड्रीमैन | 03 |
वल्कनाइज़र | 01 |
सिविलियन मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट ड्राइवर (OG) | 08 |
कुल | 153 |
IAF Group C Recruitment 2025 Age Limit & Education Qualifications
Age Limit
- न्यूनतम आयु सीमा: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु सीमा: 25 वर्ष
- आयु में छूट:
- अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) वर्ग के लिए: 5 वर्ष की छूट
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए: 3 वर्ष की छूट
- दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए: 10 वर्ष तक की छूट
Education Qualifications
पद का नाम | योग्यता |
LDC / हिंदी टाइपिस्ट / स्टोर कीपर | 12वीं पास + टाइपिंग स्पीड |
कुक / लॉन्ड्रीमैन / मैस स्टाफ | 10वीं पास + संबंधित ट्रेड का अनुभव |
कारपेंटर / पेंटर (Skilled) | 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र |
MTS / हाउसकीपिंग स्टाफ | 10वीं पास |
ड्राइवर (CMTD) | 10वीं पास + वैध ड्राइविंग लाइसेंस + अनुभव |
वल्कनाइज़र | 10वीं पास + संबंधित कार्य का अनुभव |
Indian Air Force IAF Group C Recruitment 2025 Application Process
दरअसल भारतीय वायुसेना ने इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा नहीं दी है। यानिकि आपको इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से आप आसानी से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं:
- सबसे पहले IAF की आधिकारिक वेबसाइट पर Recruitment के सेक्शन में जाएं और IAF Group C Recruitment 2025 Notification PDF को डाउनलोड करें।
- इस नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ें और अपनी योग्यता को चेक करें।
- नोटिफिकेशन में बताए गए फॉर्मेट के अनुसार आवेदन फॉर्म को भरें।
- इसके साथ कुछ जरूरी दस्तावेज़ अटैच कर दीजिए।
- अच्छे से फॉर्म भर जाने के बाद इसे लिफाफे में डालकर इसके ऊपर स्पष्ट रूप से Application for the post of ______ in Group C लिखें।
- अब यह आवेदन फॉर्म नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित IAF स्टेशन के पते पर भेजें।
- आपका आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि से पहले यानी 08 जून 2025 तक पहुंच जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें – UPSSSC PET 2025 Notification Out: Check How to Apply Online, Eligibility, Fees, Dates & More
IAF Group C Recruitment 2025 Fees
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IAF Group C Recruitment 2025 के अनुसार आवेदन के लिए किसी तरह के शुल्क नहीं लिया जा रहा है। यानिकि आप बिना किसी आवेदन शुल्क के ही इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि सभी उम्मीदवार बिना कोई आर्थिक बोझ के यह नौकरी के लिए आवेदन कर सकें।