AP PGECET Key 2025 Answer Key – आंध्र प्रदेश पीजी इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 में जो छात्र शामिल हुए थे, उनके लिए बड़ी ख़बर सामने आई है। वो ख़बर यह है कि विशाखापट्टनम की आंध्र यूनिवर्सिटी ने आधिकारिक रूप से इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है।
Table of Contents
Toggleछात्रों की सहायता के लिए आज हम आपको बताएंगे कि इस Answer Key को आप कैसे डाउनलोड कर सकते हैं और साथ ही साथ कुछ अन्य जानकारियां भी प्राप्त करेंगे। इसके लिए यह आर्टिकल को शुरुआत से लेकर लास्ट तक ध्यान से पढ़िए।
AP PGECET Key 2025 Answer Key Overview
Event | Details |
Name of Exam | AP PGECET 2025 (Andhra Pradesh PG Engineering CET) |
Conducting Body | Andhra University, Visakhapatnam |
Exam Mode | Computer Based Test (CBT) |
Exam Dates | 6th June 2025 – 8th June 2025 |
Provisional Answer Key Release Date | 11th June 2025 |
Official Website | cets.apsche.ap.gov.in |
AP PGECET Key 2025 Answer Key Released
आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापट्टनम की तरफ से 11 जून 2025 को आधिकारिक रूप से प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। यह आंसर की उन छात्रों के लिए बेहद जरूरी है जो 6 जून से 8 जून 2025 के बीच आयोजित AP PGECET में शामिल हुए थे। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं।
How to Download AP PGECET Key 2025 Answer Key
आंध्र यूनिवर्सिटी के द्वारा यह AP PGECET Key 2025 Answer Key इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। उम्मीदवार कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके यह आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आईए इस आंसर की को डाउनलोड करने के तरीके के बारे में जानते हैं:
- आपको सबसे पहले AP PGECET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके होमपेज पर AP PGECET पर क्लिक कर दीजिए।
- अब Master Question Papers with Preliminary Keys पर क्लिक कर दें।
- आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको लॉगिन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और हॉल टिकट नंबर भरें और सबमिट करें।
- सबमिट करते ही आंसर की आपके सामने उपलब्ध हो जाएगी।
- आप इस आंसर की को चेक कर सकते हैं और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
How to Raise Objection in AP PGECET Key 2025 Answer Key
अगर कोई उम्मीदवार को इस प्रोविजनल Answer Key के कोई प्रश्न या फिर उत्तर से संबंधित कोई आपत्ति है तो वे निर्धारित समय सीमा के अंदर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। चलिए स्टेप बॉय स्टेप तरीके से AP PGECET Key 2025 Answer Key के लिए आपत्ति दर्ज करने के तरीके के बारे में जानते हैं:
- इस प्रक्रिया में आपका सबसे पहला काम है AP PGECET की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना।
- होमपेज पर AP PGECET पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर Key Objections के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, हॉल टिकट और मोबाईल नंबर दर्ज कीजिए।
- उस प्रश्न का चयन करें जिस पर आपको आपत्ति है।
- साथ ही उस सही उत्तर का प्रमाण भी अपलोड कर दें।
- आखिर में कारण लिखें और आपत्ति सबमिट करें।
यह भी पढ़ें – UPSC Prelims Result 2025 OUT – Check Roll Number & Name Wise PDF, Cut Off, Next Steps & Direct Link Now!
AP PGECET 2025 Marking Scheme
AP PGECET 2025 की यह परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानिकि CBT था जिसमें कुल 120 प्रश्न थे। हर सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 1 अंक मिलता है जबकि गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंक नहीं काटा जाता। नीचे आप विस्तार से इस Marking Scheme के बारे में जान सकते हैं:
विवरण | जानकारी |
कुल प्रश्नों की संख्या | 120 प्रश्न |
प्रत्येक प्रश्न के अंक | 1 अंक |
नकारात्मक अंकन | नहीं |
छोड़े गए प्रश्नों पर प्रभाव | कोई अंक नहीं जोड़ा या घटाया जाएगा |
अधिकतम संभावित अंक | 120 अंक |
प्रश्न प्रकार | वस्तुनिष्ठ (Objective Type) |