SSC CGL Recruitment 2025 – अगर आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री है और आप एक अच्छी सी सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपकी तलाश अब ख़तम होती है। क्योंकि कर्मचारी चयन आयोग ने 14582 रिक्तियों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
Table of Contents
Toggleइस भर्ती अभियान में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट, अकाउंटेंट, स्टैटिस्टिकल ऑफिसर और पोस्टल असिस्टेंट जैसे काफी सारे पद शामिल हैं। तो चलिए एसइससी सीजीएल रिक्रूटमेंट 2025 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
SSC CGL Recruitment 2025 Overview
Exam Name | SSC CGL Recruitment 2025 |
Conducting Body | Staff Selection Commission (SSC) |
Total Vacancies | 14,582 Posts |
Posts Offered | Group B & C posts (e.g., ASO, Inspector, Auditor, JSO, Tax Assistant) |
Application Mode | Online |
Eligibility | Graduation in any discipline (Post-specific requirements vary) |
Official Website | www.ssc.gov.in |
SSC CGL Recruitment 2025 Notification
कर्मचारी चयन आयोग यानिकि ने SSC CGL Recruitment 2025 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 9 जून 2025 को जारी किया था। इस भर्ती अभियान के द्वारा 14,582 पदों को भरा जाएगा जिसमें ग्रुप B और ग्रुप C के अंतर्गत विभिन्न मंत्रालयों व विभागों के पद शामिल हैं। इस आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और उम्मीदवार 4 जुलाई 2025 रात 11 बजे तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
SSC CGL Recruitment 2025 Vacancy Details & Age Limit
जैसा कि हमने यह जान लिया है कि SSC CGL Recruitment 2025 के तहत 14582 रिक्तियां जारी की गई हैं और हर पद के लिए विभिन्न Age Limit भी तय की गई है। इसे देखते हुए अब हम इस भर्ती और इसकी आयु सीमा के बारे में विस्तार से जानेंगे:
पद का नाम | आयु सीमा |
सहायक अनुभाग अधिकारी (Central Secretariat Service) | 20 से 30 वर्ष |
सहायक अनुभाग अधिकारी (Intelligence Bureau) | 18 से 30 वर्ष |
सहायक अनुभाग अधिकारी (Ministry of Railways) | 20 से 30 वर्ष |
सहायक अनुभाग अधिकारी (Ministry of External Affairs) | 20 से 30 वर्ष |
सहायक अनुभाग अधिकारी (AFHQ) | 20 से 30 वर्ष |
सहायक अनुभाग अधिकारी (Ministry of Electronics and IT) | 18 से 30 वर्ष |
सहायक अनुभाग अधिकारी (अन्य मंत्रालय / विभाग) | 18 से 30 वर्ष |
सहायक / सहायक अनुभाग अधिकारी (अन्य मंत्रालय / विभाग) | 18 से 30 वर्ष |
आयकर निरीक्षक (CBDT) | 18 से 30 वर्ष |
निरीक्षक (Central Excise – CBIC) | 18 से 30 वर्ष |
निरीक्षक (Preventive Officer – CBIC) | 18 से 30 वर्ष |
निरीक्षक (Examiner – CBIC) | 18 से 30 वर्ष |
सहायक प्रवर्तन अधिकारी (Department of Revenue) | 18 से 30 वर्ष |
उप-निरीक्षक (CBI) | 20 से 30 वर्ष |
डाक निरीक्षक (India Post) | 18 से 30 वर्ष |
निरीक्षक (Central Narcotics Bureau) | 18 से 30 वर्ष |
अनुभाग प्रमुख (DGFT) | 18 से 30 वर्ष |
कार्यकारी सहायक (CBIC) | 18 से 30 वर्ष |
अनुसंधान सहायक (NHRC) | 18 से 30 वर्ष |
मंडलीय लेखाकार (C&AG) | 18 से 30 वर्ष |
उप-निरीक्षक (NIA) | 18 से 30 वर्ष |
उप-निरीक्षक (NCB – MHA) | 18 से 30 वर्ष |
जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (JSO – Ministry of Statistics & Programme Implementation) | 18 से 32 वर्ष |
सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-II (MHA) | 18 से 30 वर्ष |
कार्यालय अधीक्षक (CBDT) | 18 से 30 वर्ष |
लेखा परीक्षक (C&AG) | 18 से 27 वर्ष |
लेखा परीक्षक (अन्य मंत्रालय / विभाग) | 18 से 27 वर्ष |
लेखा परीक्षक (CGDA) | 18 से 27 वर्ष |
लेखाकार (C&AG) | 18 से 27 वर्ष |
लेखाकार (Controller General of Accounts) | 18 से 27 वर्ष |
लेखाकार / जूनियर लेखाकार (अन्य मंत्रालय / विभाग) | 18 से 27 वर्ष |
डाक सहायक / छंटाई सहायक (India Post) | 18 से 27 वर्ष |
वरिष्ठ सचिवालय सहायक / उच्च श्रेणी लिपिक | 18 से 27 वर्ष |
वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक | 18 से 27 वर्ष |
कर सहायक (CBDT) | 18 से 27 वर्ष |
कर सहायक (CBIC) | 18 से 27 वर्ष |
उप-निरीक्षक (CBN) | 18 से 27 वर्ष |
SSC CGL Recruitment 2025 Application Process
- अपने ब्राउज़र में आपको सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है।
- वेबसाइट के होमपेज पर Apply के सेक्शन में चले जाएं और इसमें SSC CGL 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो One-Time Registration की प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करेंगे तो एक आवेदन फॉर्म आपके सामने ओपन हो जाएगा।
- इसमें सारी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और जरूरी दस्तावेज़ भी अपलोड कर दें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कीजिये।
- आखिर में अपनी सारी जानकारी को जांच कर सबमिट पर क्लिक कर दें।
यह भी पढ़ें – SSC Selection Post Phase 13 Recruitment 2025: 2423 Vacancies – Apply Now for 10th, 12th & Graduate Level Posts!
SSC CGL Recruitment 2025 Pay Scale
देखिए SSC CGL 2025 के विभिन्न पदों के लिए सैलरी केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 7वें वेतन आयोग के अनुसार तय की गई है। ऐसे में आपको अब हम इन पदों के पे लेवल और वेतनमान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं:
पे लेवल (Pay Level) | वेतनमान (₹) |
लेवल-7 | ₹44,900 – ₹1,42,400 |
लेवल-6 | ₹35,400 – ₹1,12,400 |
लेवल-5 | ₹29,200 – ₹92,300 |
लेवल-4 | ₹25,500 – ₹81,100 |
SSC CGL Recruitment 2025 Fees
उम्मीदवारों को SSC CGL Recruitment 2025 के आवेदन के दौरान कुछ शुल्क का भुगतान करना होगा। ख़ास बात यह है कि यह शुल्क श्रेणी के हिसाब से थोड़ा अलग होता है। इस शुल्क के बारे में सारी जानकारी निम्न दी गई है:
श्रेणी | आवेदन शुल्क (₹) |
सामान्य (General)/ OBC | ₹100 |
महिला उम्मीदवार, SC, ST, PwD, पूर्व सैनिक | कोई शुल्क नहीं (शून्य) |
SSC CGL Recruitment 2025 Important Dates
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SSC CGL Recruitment 2025 वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू होने से लेकर चयन प्रक्रिया तक काफी सारी महत्वपूर्ण तिथियां आएंगी। तो आईए इन सभी Important Dates के बारे में जानते हैं:
घटना | तिथि |
पंजीकरण शुरू होने की तिथि | 9 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 4 जुलाई 2025 (रात्रि 11 बजे तक) |
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 5 जुलाई 2025 (रात्रि 11 बजे तक) |
आवेदन फॉर्म करेक्शन विंडो | 9 से 11 जुलाई 2025 |
टियर 1 परीक्षा तिथि | 13 से 30 अगस्त 2025 |
टियर 2 परीक्षा तिथि | दिसंबर 2025 |