India Post GDS 4th Merit List – अगर आप ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर चुके हैं और अब तक जारी की गई पहली, दूसरी या तीसरी लिस्ट में आपका नाम नहीं आया, तो आपके पास अब एक और मौका है। क्योंकि अब इंडिया पोस्ट जीडीएस चौथी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है।
Table of Contents
Toggleयह लिस्ट ख़ासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जो अब तक चयनित नहीं हो पाए थे। इसे देखते हुए अब हम इस लिस्ट को देखने के तरीके के बारे में जानेंगे और यह भी जानेंगे कि अगर आपका नाम इसमें है तो अब आगे क्या करना होगा।
India Post GDS 4th Merit List Overview
Recruitment Authority | India Post |
Post Name | Gramin Dak Sevak (GDS), BPM, ABPM |
Merit List Name | 4th Merit List (Supplementary List) |
Total Lists Released So Far | 4 Lists (1st, 2nd, 3rd, and 4th) |
Released For | Candidates not selected in previous 3 lists |
Official Website | https://indiapostgdsonline.gov.in |
India Post GDS 4th Merit List Out
भारतीय डाक विभाग के द्वारा ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक रूप से चौथी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में उन उम्मीदवारों के नाम हैं जिन्हें पहली, दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट में जगह नहीं मिली थी। उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट पर जाकर आसानी से इस लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Check India Post GDS 4th Merit List 2025
भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी की गई इस India Post GDS 4th Merit List 2025 लिस्ट में अपना नाम देखना बहुत ही आसान है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इस लिस्ट में अपने नाम को सर्च कर सकते हैं:
- आपको सबसे पहले भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- होमपेज पर Candidate’s Corner के सेक्शन को देखें।
- यहां आपको Shortlisted Candidates पर क्लिक करना है।
- अब आपको अपने राज्य का चयन कर लेना है।
- इसके बाद Supplementary List – IV (4th List) पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक पीडीऍफ़ फाइल ओपन हो जाएगी।
- आप Ctrl + F दबाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें।
- अगर इस लिस्ट में आपका नाम है तो समझिये कि आपका चयन हो चुका है।
यह भी पढ़ें – RRB Technician Recruitment 2025: 6180 Vacancies Out! High Salary, Low Fees – Apply Before July 28!
Next Steps After Selection in India Post GDS 4th Merit List 2025
अगर India Post GDS 4th Merit List 2025 में आपका नाम आ चूका है तो अब आपको अगले चरण के लिए तैयार रहना चाहिए जो कि है डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। डाक विभाग इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को संपर्क करेगा और उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख़ और स्थान की जानकारी देगा।
इसमें आपकी शैक्षणिक योग्यता, आयु प्रमाण पत्र, और निवास प्रमाण पत्र जैसे कुछ जरूरी दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी। अगर उम्मीदवार इस चरण को सफलतापूर्वक तरीके से पूरा कर लेता है तो उसकी नियुक्ति पक्की मानी जाती है।
India Post GDS Selection Criteria & Cut-Off Marks
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2025 के लिए सिलेक्शन पूरी तरह मेरिट आधारित होता है और इसके लिए कोई भी लिखित परीक्षा नहीं होती है। यानिकि उम्मीदवार का चयन 10वीं कक्षा में मिले अंकों के आधार पर होता है। यह भर्ती प्रक्रिया में कोई तरह का इंटरव्यू या फिर फिजिकल टेस्ट भी नहीं होता जिसकी वजह से यह प्रक्रिया और भी आसान और पारदर्शी हो जाती है।
India Post GDS 4th Merit List 2025 States
देखिए India Post GDS 4th Merit List सिर्फ एक राज्य या क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसमें लगभग पूरा भारत कवर कर लिया गया है। नीचे टेबल में आप देख सकते हैं कि कौन कौनसे राज्यों को इस मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया है:
उत्तर प्रदेश | महाराष्ट्र |
बिहार | पंजाब |
झारखंड | छत्तीसगढ़ |
राजस्थान | ओडिशा |
मध्य प्रदेश | तमिलनाडु |
गुजरात | कर्नाटक |
तेलंगाना | केरल |
आंध्र प्रदेश | पश्चिम बंगाल |
उत्तराखंड | हिमाचल प्रदेश |
असम | जम्मू-कश्मीर |