Rajasthan High Court Peon Recruitment 2025 – अगर आप एक 10वीं पास युवा हैं और आप एक स्थिर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप सही जगह पर आए हैं। दरअसल राजस्थान हाई कोर्ट के द्वारा चपरासी के 5670 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
Table of Contents
Toggleअगर आप इस भर्ती अभियान में शामिल होना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िए। यह आर्टिकल में आपको राजस्थान हाई कोर्ट पियन रिक्रूटमेंट के नोटिफिकेशन, वैकेंसी, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियों आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।
Rajasthan High Court Peon Recruitment 2025 Overview
Particulars | Details |
Recruitment Name | Rajasthan High Court Peon Recruitment 2025 |
Conducting Body | Rajasthan High Court |
Post Name | Peon / Class IV Employee |
Total Vacancies | 5670 |
Application Mode | Online |
Exam Date | To Be Notified |
Education Qualification | 10th Class Passed, Knowledge of Hindi & Rajasthan Culture |
Official Website | hcraj.nic.in |
Rajasthan High Court Peon Recruitment 2025 Notification
राजस्थान हाई कोर्ट ने चपरासी (कक्षा 4) पर 5670 पदों की भर्ती के लिए एक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2025 से शुरू होकर 26 जुलाई 2025 तक चलेगी। भर्ती के अनुसार हाई कोर्ट, राज्य न्यायिक अकादमी, विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालयों और लोक अदालतों में चपरासी की नियुक्ति की जाने वाली है। ऐसे में अगर आपने 10वीं पास की है तो यह आपके लिए सरकारी नौकरी का बहुत ही अच्छा मौका हो सकता है।
Rajasthan High Court Peon Recruitment 2025 Vacancy Details
विभाग / संस्था | नॉन-टीएसपी क्षेत्र | टीएसपी क्षेत्र | कुल पद |
राजस्थान हाई कोर्ट | 244 | — | 244 |
राज्य न्यायिक अकादमी, जोधपुर | 18 | — | 18 |
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर | 16 | — | 16 |
जिला न्यायालय | 4784 | 237 | 5021 |
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण + तालुका समिति + लोक अदालत | 348 | 23 | 371 |
कुल पद | 5410 | 260 | 5670 |
Rajasthan High Court Peon Recruitment 2025 Education Qualification & Age Limit
Education Qualification
- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (सेकेंडरी) कक्षा पास होना चाहिए।
- राजस्थान की संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान होना जरूरी है।
- देवनागरी लिपि में हिंदी लेखन का ज्ञान होना चाहिए।
Age Limit
श्रेणी | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु | अधिकतम आयु में छूट |
सामान्य वर्ग | 18 वर्ष | 40 वर्ष | – |
एससी / एसटी / ओबीसी / एमबीसी / ईडब्ल्यूएस | 18 वर्ष | 45 वर्ष | 5 वर्ष |
सामान्य वर्ग की महिलाएं एवं ईडब्ल्यूएस महिलाएं | 18 वर्ष | 45 वर्ष | 5 वर्ष |
एससी / एसटी / ओबीसी / एमबीसी की महिलाएं | 18 वर्ष | 50 वर्ष | 10 वर्ष |
विधवा / तलाकशुदा महिलाएं | 18 वर्ष | कोई सीमा नहीं | – |
- आयु की गणना 01 जनवरी 2026 से की जाएगी।
- अनुसूचित जाति / जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
Rajasthan High Court Peon Recruitment 2025 Application Process
- सबसे पहले राजस्थान हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट को अपने ब्राउज़र में ओपन करें।
- यहां पर होमपेज में Recruitment के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब RECRUITMENT – Class IV Employees for RHC, RSJA, RSLSA, District Courts and DLSAs 2025 के लिंक को ओपन करिए।
- आपको अब Online Application Portal के लिंक पर क्लिक करना है।
- आपने अगर पहले इस पोर्टल पर कभी अकाउंट नहीं बनाया है तो Register Now पर क्लिक करके अपना नया अकाउंट बनाएं।
- रजिस्ट्रेशन पूरी हो जाने के बाद पोर्टल पर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को भरें।
- सभी जरूरी दस्तावेज़ों को स्कैन करके अपलोड कर दीजिए।
- अब Make Payment पर क्लिक करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान सफल हो जाने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें – SSC MTS Recruitment 2025 – Apply for 1075 Posts with Just 10th Pass Qualification!
Rajasthan High Court Peon Recruitment 2025 Pay Scale
देखिए राजस्थान हाई कोर्ट के क्लास 4 चपरासी पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि यानि प्रोबेशन पीरियड पूरी करनी होगी। इस अवधि के दौरान उन्हें प्रतिमाह ₹12,400/- नियत वेतन दिया जाएगा। इसके बाद सफलतापूर्वक तरीके से प्रोबेशन पीरियड पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को लेवल L-01 के तहत वेतन मिलेगा जो ₹17,700/- से ₹56,200/- के बीच होता है। इसके अलावा उम्मीदवार को समय समय पर दिए जाने वाले अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
Rajasthan High Court Peon Recruitment 2025 Exam Pattern
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय अवधि |
सामान्य हिंदी | 50 | 50 अंक | |
सामान्य अंग्रेज़ी | 10 | 10 अंक | |
राजस्थान की संस्कृति व बोलियाँ | 25 | 25 अंक | |
कुल | 85 | 85 अंक | 2 घंटे / 120 मिनट |
- परीक्षा स्तर: 10वीं कक्षा
- नेगेटिव मार्किंग: नहीं है
- प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective Type)
Rajasthan High Court Peon Recruitment 2025 Application Fees
श्रेणी | शुल्क राशि (₹) |
सामान्य वर्ग / ओबीसी (CL) / MBC / अन्य राज्य के अभ्यर्थी | ₹650/- |
ओबीसी (NCL) / ईबीसी / ईडब्ल्यूएस – राजस्थान के निवासी | ₹550/- |
एससी / एसटी / पूर्व सैनिक – राजस्थान के निवासी | ₹450/- |
विकलांग अभ्यर्थी – राजस्थान निवासी | ₹0/- (मुक्त) |
Rajasthan High Court Peon Recruitment 2025 Important Dates
घटना | तिथि |
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 09 जून 2025 |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 27 जून 2025 (दोपहर 1 बजे) |
आवेदन की अंतिम तिथि | 26 जुलाई 2025 (शाम 5 बजे) |
फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 27 जुलाई 2025 (शाम 5 बजे) |
परीक्षा तिथि | जल्द घोषित की जाएगी |