Bihar CHO Vacancy 2025 – बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (SHS) ने इस वर्ष सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के कुल 4500 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। देखा जाए तो यह अवसर उन सभी लोगों के लिए एक बहुत ही अच्छा मौका है जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
Table of Contents
Toggleऐसे में यह आर्टिकल में हम आपको Bihar CHO Vacancy 2025 से संबंधित आवेदन की तारीखें, योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया आदि के बारे में हर तरह की जानकारी देंगे। इसके लिए यह आर्टिकल को शुरुआत से लेकर अंत तक पढ़िए।
Bihar CHO Vacancy 2025 Notification
असल में बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति ने हाल ही में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के 4500 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती Advt. No. 02/2025 के माध्यम से आयोजित की जा रही है। नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2025 से शुरू होकर 26 मई 2025 शाम 6 बजे तक चलेगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लेना चाहिए।
Bihar CHO Vacancy Details 2025
हम यह तो जान ही चुके हैं कि CHO भर्ती 2025 के तहत कुल 4500 पदों पर भर्तियाँ की जाएंगी। लेकिन यह पद अलग-अलग जिलों के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निकाले गए हैं। चलो इनके बारे में विस्तार से जानते हैं:
श्रेणी | पदों की संख्या |
सामान्य (UR) | 979 पद |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 245 पद |
अति पिछड़ा वर्ग (EBC) | 1170 पद |
पिछड़ा वर्ग (BC) | 640 पद |
महिला पिछड़ा वर्ग (WBC) | 168 पद |
अनुसूचित जाति (SC) | 1243 पद |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 55 पद |
कुल पद | 4500 पद |
Bihar CHO Vacancy 2025 Required Documents
ज़ाहिर तौर पर इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने जरूरी दस्तावेज़ तैयार रखने चाहिए। अन्यथा उन्हें फॉर्म भरने में परेशानी होगी। इसलिए आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए दस्तावेज़ों को पहले से तैयार रखें।
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (सक्रिय होने चाहिए)
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (हाल ही की खींची गई)
- हस्ताक्षर (Signature)
- शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, नर्सिंग डिग्री/डिप्लोमा)
- नर्सिंग काउंसिल का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- Community Health Certificate (यदि लागू हो)
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS के लिए)
- निवास प्रमाण पत्र / पता संबंधित दस्तावेज़
- आधार कार्ड या कोई अन्य वैध फोटो आईडी प्रूफ
- बैंक खाता विवरण (अगर मांगा जाए)
Bihar CHO Vacancy 2025 Apply Online for 4500 Posts
आज के इस ऑनलाइन समय में आप बिहार CHO भर्ती 2025 के लिए आवेदन आप पूरी तरह से ऑनलाइन तरीके से कर सकते हैं। इस ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी कुछ इस तरह से है:
- इस प्रक्रिया में आपका सबसे पहला काम है SHS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना।
- यह वेबसाइट पर CHO Recruitment 2025 के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब “Apply Online” या “New Registration” विकल्प पर क्लिक कीजिये।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि डालकर रजिस्ट्रेशन पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन होते ही वेबसाइट पर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को भरना शुरू करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और अन्य मांगी गई जानकारियाँ भरें।
- साथ ही साथ कुछ जरूरी दस्तावेज़ भी अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान होते ही Bihar CHO Vacancy के लिए आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें – Bihar Forest Range Officer Vacancy 2025 Apply Online – Eligibility, Age Limit, and Application Process
Bihar CHO Vacancy 2025 Application Fees
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार CHO भर्ती 2025 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आप इस आवेदन शुल्क के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी निम्न प्राप्त कर सकते हैं:
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य (General) | ₹500/- |
ओबीसी (OBC) | ₹500/- |
ईडब्ल्यूएस (EWS) | ₹500/- |
अनुसूचित जाति (SC) | ₹125/- |
अनुसूचित जनजाति (ST) | ₹125/- |
दिव्यांग (PH) | ₹125/- |
सभी वर्ग की महिलाएं | ₹125/- |
Bihar CHO Vacancy 2025 Important Dates
देखिए Bihar CHO Vacancy की पूरी भर्ती प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण तिथियां आने वाली हैं जिनका आवेदकों को ध्यान रखना होगा ताकि आप सभी चरण बिना कोई दिक्कत के पूरे कर सकें। नीचे इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियाँ दी गई हैं:
कार्यक्रम | तिथि |
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 05 मई 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 26 मई 2025 (शाम 6 बजे तक) |
फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 26 मई 2025 |
परीक्षा तिथि | जल्द घोषित की जाएगी |
एडमिट कार्ड उपलब्ध होने की तिथि | जल्द सूचित किया जाएगा |