BPSC DSO/AD Recruitment 2025 – बिहार लोक सेवा आयोग ने योजना एवं विकास विभाग में ज़िला सांख्यिकी पदाधिकारी और सहायक निदेशक के कुल 47 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बिहार में रहते हुए जो युवा सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती किसी सरकारी अवसर से कम नहीं।
Table of Contents
Toggleइच्छुक उम्मीदवार 24 जून 2025 तक इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको अगर इस बीपीएससी डीएसओ / एडी रिक्रूटमेंट के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करनी है तो आपको यह आर्टिकल आखिर तक ध्यान से पढ़ना चाहिए।
Recruitment Organization | Bihar Public Service Commission (BPSC) |
Post Name | District Statistical Officer / Assistant Director |
Advt. No. | 38/2025 |
Total Vacancies | 47 Posts |
Job Location | Bihar |
Mode of Application | Online |
Official Website | www.bpsc.bih.nic.in |
BPSC DSO/AD Recruitment 2025 Notification
असल में बिहार लोक सेवा आयोग BPSC ने नोटिफिकेशन संख्या 38/2025 के अनुसार राज्य के योजना एवं विकास विभाग में ज़िला सांख्यिकी पदाधिकारी DSO और सहायक निदेशक AD के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती की मदद से कुल 47 पदों को भरा जाने वाला है। उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर से इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं जोकि 3 जून 2025 से शुरू होकर 24 जून 2025 तक चलेगी।
BPSC DSO/AD Recruitment 2025 Vacancy Details
बिहार सरकार की BPSC DSO/AD Recruitment 2025 के 47 पदों पर भर्ती की जाएगी। लेकिन इन पदों को विभिन्न वर्गों में आरक्षित किया गया है। ऐसे में अब हम आपको इस Vacancy के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं:
श्रेणी | रिक्त पदों की संख्या |
अनारक्षित (UR) | 19 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 05 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 09 |
पिछड़ा वर्ग (BC) | 06 |
पिछड़ा वर्ग महिला (BC Female) | 01 |
अनुसूचित जाति (SC) | 07 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 0 |
कुल पद | 47 |
BPSC DSO/AD Recruitment 2025 Age Limit & Education Qualifications
Age Limit
वर्ग | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
पुरुष उम्मीदवार | 21 वर्ष | 37 वर्ष |
महिला उम्मीदवार (सभी वर्ग) | 21 वर्ष | 40 वर्ष |
- आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।
- बिहार सरकार के द्वारा आरक्षित वर्गों को कुछ छूट भी दी जाएगी।
Education Qualification
- उम्मीदवार के पास सांख्यिकी (Statistics), गणित (Mathematics) या अर्थशास्त्र (Economics) में स्नातकोत्तर डिग्री (Master’s Degree) होनी चाहिए।
- डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राप्त होनी चाहिए।
- ज़्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन Advt. No. 38/2025 पढ़ सकते हैं।
BPSC DSO/AD Recruitment 2025 Application Process
आपको जान लेना चाहिए कि BPSC DSO/AD Recruitment 2025 की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होने वाली है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके इस भर्ती के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले अपने ब्राउज़र में BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां पर होमपेज में विज्ञापन संख्या 38/2025 वाले District Statistical Officer/Assistant Director भर्ती के लिंक को ढूंढें।
- अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद New Registration पर क्लिक करके पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पूरी कर लें।
- रजिस्ट्रेशन पूरी होते ही पोर्टल पर लॉगिन करें।
- आपको अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी।
- जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- अगले पेज पर शुल्क का भुगतान करें।
- अच्छे से फॉर्म जांचने के बाद आपको फॉर्म फाइनल सबमिट कर देना है।
यह भी पढ़ें – BPSC 71st CCE Recruitment 2025 OUT: Apply Online for 1250 Posts – Eligibility, Syllabus, Exam Date & More!
BPSC DSO/AD Recruitment 2025 Fees
अब तक आप समझ चुके होंगे कि BPSC DSO/AD Recruitment 2025 के आवेदन के दौरान आपको कुछ आवेदन शुल्क जमा करना होता है। लेकिन यह शुल्क वर्ग के अनुसार थोड़ी अलग अलग हो सकती है, जिसके बारे में जानकारी यह रही:
वर्ग | आवेदन शुल्क (₹) |
सामान्य / ओबीसी / अन्य राज्य के अभ्यर्थी | ₹600/- |
एससी / एसटी / पीएच | ₹150/- |
महिला उम्मीदवार (केवल बिहार निवासी) | ₹150/- |
शुल्क भुगतान का माध्यम | ऑनलाइन / ऑफलाइन दोनों |
BPSC DSO/AD Recruitment 2025 Important Dates
Bihar BPSC DSO/AD Recruitment 2025 की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से लेकर परीक्षा तक काफी सारे महत्वपूर्ण तिथियां आने वाली हैं। इन सब के बारे में आपको इसलिए जानना चाहिए, ताकि प्रक्रिया के दौरान आपको कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। आईए इन Important Dates के बारे में जानते हैं:
कार्यक्रम | तिथि |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 03 जून 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 24 जून 2025 |
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 24 जून 2025 |
परीक्षा तिथि | निर्धारित समय अनुसार |