BPSC MVI Recruitment 2025 – कहते हैं कि परिवहन विभाग में अगर किसी को सरकारी नौकरी मिल जाए तो उसके तो वारे न्यारे हैं। ऐसे में बिहार में रहते हुए अगर आप परिवहन विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छा मौका है।
Table of Contents
Toggleक्योंकि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा मोटर वाहन निरीक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है। तो चलिए जानते हैं कि इन पदों के लिए आप किस तरह से आवेदन कर सकते हैं और साथ ही साथ कुछ अन्य जानकारियां भी प्राप्त करते हैं।
BPSC MVI Recruitment 2025 Overview
Feature | Details |
Exam Name | BPSC Motor Vehicle Inspector Recruitment 2025 |
Conducting Body | Bihar Public Service Commission (BPSC) |
Advertisement Number | 41/2025 |
Total Vacancies | 28 Posts |
Mode of Application | Online |
Official Website | bpsc.bih.nic.in |
Job Location | Bihar, Transport Department |
BPSC MVI Recruitment 2025 Notification
बिहार लोक सेवा आयोग BPSC ने मोटर वाहन निरीक्षक Motor Vehicle Inspector – MVI के कुल 28 पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 41/2025 के अनुसार आयोजित करवाई जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 10 जून 2025 से लेकर 3 जुलाई 2025 तक इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BPSC MVI Recruitment 2025 Vacancy Details
भले ही Bihar Public Service Commission MVI Recruitment 2025 के 28 पदों पर भर्ती होने वाली है। लेकिन इन पदों को श्रेणी के अनुसार विभाजित किया गया है। आप निम्न इस Vacancy Details के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:
श्रेणी का नाम | पदों की संख्या |
अनारक्षित (UR) | 13 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 03 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 03 |
पिछड़ा वर्ग (BC) | 02 |
पिछड़ा वर्ग महिला | 02 |
अनुसूचित जाति (SC) | 05 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 0 |
कुल पद | 28 |
BPSC MVI Recruitment 2025 Eligibility Criteria
परिवहन विभाग में Motor Vehicle Inspector की यह नौकरी उसी को मिलने वाली है जो इसके लिए योग्य होगा। इसके लिए विभाग द्वारा कुछ योग्यता शर्तें भी तय की गई हैं। नीचे अब हम आपको इन सभी योग्यता शर्तों के बारे में विस्तार से बताएंगे:
- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।
- पुरुष उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- जबकि महिला उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी के पास ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
- अभ्यर्थी के पास वैध हल्के मोटर वाहन (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है।
- अभ्यर्थी के पास सभी आवश्यक दस्तावेज़ उपलब्ध होने चाहिए।
- इन सब के अलावा आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन भी पढ़ लीजिए।
BPSC MVI Recruitment 2025 Online Application Process
इच्छुक उम्मीदवार BPSC के पोर्टल पर जाकर बेहद आसानी से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो किया जा सकता है:
- सबसे पहले तो आपने BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- यहां पर होमपेज में Apply Online for Motor Vehicle Inspector (Advt. No. 41/2025) के लिंक पर क्लिक करें।
- अब पोर्टल पर आपको नया अकाउंट बनाना होगा।
- नया अकाउंट बनाने के बाद जब पोर्टल पर आप लॉगिन करेंगे तो आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी सही सही दर्ज कीजिए।
- जरूरी दस्तावेज़ भी अपलोड कर दीजिए।
- शुल्क का भुगतान करने के बाद फाइनल सबमिट करें।
- इस तरह से आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें – Bihar BPSC DSO/AD Recruitment 2025: Apply for 47 High-Paying Govt Jobs in Bihar – Eligibility, Dates & Full Notification!
BPSC MVI Recruitment 2025 Fees
जो उम्मीदवार BPSC MVI Recruitment 2025 के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो उन्हें आवेदन के दौरान अपने वर्ग के अनुसार कुछ शुल्क का भुगतान करना होगा। यानिकि यह शुल्क अलग-अलग होता है। आईए इस Application Fees के बारे में विस्तार से जानते हैं:
वर्ग का नाम | आवेदन शुल्क (₹) |
सामान्य / ओबीसी / अन्य राज्य के अभ्यर्थी | ₹750 |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) | ₹200 |
दिव्यांग (PH) अभ्यर्थी | ₹200 |
महिला अभ्यर्थी (केवल बिहार निवासी) | ₹200 |
शुल्क भुगतान माध्यम | ऑनलाइन / ऑफलाइन दोनों मोड |
BPSC MVI Recruitment 2025 Important Dates
इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बीपीएससी एमवीआई रिक्रूटमेंट 2025 की सभी जरूरी तारीखों को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है। ताकि बिना कोई परेशानी के इसकी आवेदन प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। इसीलिए अब हम BPSC MVI Recruitment 2025 Important Dates के बारे में जानेंगे:
घटना का विवरण | तिथि |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 10 जून 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 03 जुलाई 2025 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 03 जुलाई 2025 |
परीक्षा तिथि | अनुसूची अनुसार |