COMEDK Answer Key 2025 – बेंगलुरु में स्थित कॉन्सोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेजेस ऑफ कर्नाटका ने आधिकारिक तौर पर COMEDK UGET 2025 Answer Key जारी कर दी है। जो उम्मीदवारों ने इस इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था अब वे इस Answer Key को डाउनलोड कर सकते हैं।
Table of Contents
Toggleइस आर्टिकल में हम आपको यह उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का तरीका, आपत्ति कैसे दर्ज करें, और आखिरी तारीख आदि के बारे में सारी जानकारी देंगे। अगर आप भी COMEDK में अच्छे कॉलेज और ब्रांच की उम्मीद कर रहे हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़िए।
COMEDK Answer Key 2025 Overview
Exam Name | COMEDK UGET 2025 |
Answer Key Released Date | May 28, 2025 |
Answer Key Type | Provisional Answer Key |
Objection Window | May 28 to May 30, 2025 (till 4:00 PM) |
Objection Fee | ₹500 per question |
Final Answer Key Release Date | June 4, 2025 at 12:00 PM |
Result Declaration Date | June 7, 2025 at 2:00 PM |
Exam Dates | May 10, 2025 (3 slots), May 25, 2025 (postponed cities) |
Official Website | www.comedk.org |
COMEDK Answer Key 2025 OUT
कर्नाटका के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों के कंसोर्टियम यानिकि COMEDK के द्वारा COMEDK Answer Key 2025 जारी कर गई है। यह आंसर की उन सभी उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने 10 मई को तीन स्लॉट में और 25 मई को दोबारा होने वाली परीक्षा में भाग लिया था। उम्मीदवार आसानी से आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर इस आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं।
COMEDK Answer Key 2025 Download Steps
जो उम्मीदवार COMEDK UGET की परीक्षा दे चुके हैं वो आसानी से इसकी Answer Key को डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन कुछ लोगों को इसे डाउनलोड करने की जानकारी नहीं है जो एक बड़ी समस्या है। इस समस्या से निपटने के लिए हम COMEDK Answer Key 2025 Download करने के तरीके के बारे में जानेंगे:
- COMEDK की आधिकारिक वेबसाइट को सबसे पहले अपने ब्राउज़र में ओपन करें।
- इस वेबसाइट पर अपनी Application Number/User ID और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर लीजिए।
- लॉगिन करने के तुरंत बाद आपकी स्क्रीन पर COMEDK Answer Key 2025 उपलब्ध हो जाएगी।
- आप Download के बटन पर क्लिक करके इस आंसर की को सेव कर सकते हैं।
- भविष्य के लिए Answer Key का प्रिंटआउट लेना न भूलें।
COMEDK Answer Key 2025 Direct Link
COMEDK UGET 2025 परीक्षा देने वालों को बता दें कि इसकी Provisional Answer Key जारी कर दी गई है। उम्मीदवार सीधे लॉगिन लिंक के माध्यम से COMEDK Answer Key 2025 की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। आप इस लिंक पर जैसे ही क्लिक करेंगे तो एक लॉगिन पेज ओपन हो जाएगा। अपनी यूज़र आईडी और पासवर्ड दर्ज करके आप वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं और इस आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं।
COMEDK Answer Key 2025 | Click Here to Download |
यह भी पढ़ें – ISRO Scientist / Engineer Recruitment 2025: Apply Online for 320 High-Paying Govt Jobs – BE/B.Tech Freshers Eligible!
Steps to Raise Objection to the COMEDK Answer Key 2025
अगर आप COMEDK Answer Key 2025 के किसी प्रश्न पर असहमति रखते हैं और उसे सही करवाना चाहते हैं तो आप निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन Objection दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो किया जा सकता है:
- आपको सबसे पहले COMEDK की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसमें अपनी Application Number/User ID और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- डैशबोर्ड में से Answer Key Objection के सेक्शन में चले जाएं।
- संबंधित प्रश्न और उत्तर ID को चुनें जिसके लिए आप Objection दर्ज करना चाहते हैं।
- इसके प्रमाण में टेक्स्टबुक रेफरेंस, विशेषज्ञ समाधान आदि को अपलोड करें।
- हर प्रश्न के लिए आपको ₹500 शुल्क ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
- शुल्क भुगतान होने पर आपकी Objection Raise हो जाएगी।
COMEDK Answer Key 2025 Rank
Rank Type | Rank |
Excellent Rank | 1-2,000 |
Good Rank | 2,000-15,000 |
Average Rank | 15,000-40,000 |
Low Rank | Above 42,000 |