DDA Recruitment 2025 – दिल्ली विकास प्राधिकरण ने इस साल के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती के तहत ग्रुप A, B और C के कुल 1383 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी जिनमें इंजीनियर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, पटवारी, मल्टी टास्किंग स्टाफ जैसे कई सारे पद शामिल हैं।
Table of Contents
Toggleइच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऐसे में आज हम डीडीऐ रिक्रूटमेंट 2025 के बारे में विस्तार से समझने वाले हैं। इसके लिए यह आर्टिकल को शुरुआत से लेकर अंत तक ध्यान से जरूर पढ़िए।
DDA Recruitment 2025 Overview
Particular | Details |
Recruitment Name | DDA Recruitment 2025 |
Conducting Authority | Delhi Development Authority (DDA) |
Total Vacancies | 1,383 |
Post Categories | Group A, B & C |
Key Posts | JE, ASO, Patwari, Stenographer, MTS & more |
Educational Qualification | 10th Pass to Postgraduate (post-specific) |
Application Mode | Online |
Official Website | https://dda.gov.in |
Pay Scale | ₹5,200 – ₹34,800 (Post-wise) |
Job Location | Delhi, India |
DDA Recruitment 2025 Notification
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के द्वारा वर्ष 2025 के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, पटवारी, और लीगल असिस्टेंट जैसे कुल 1383 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन भर्तियों के लिए 10वीं पास से लेकर डिप्लोमा, स्नातक और परास्नातक डिग्री धारक तक अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले इसके आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर देख लीजिए।
Delhi Development Authority DDA Recruitment 2025 Vacancy Details
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी इस भर्ती अभियान के अनुसार 1383 पदों के लिए नियुक्तियां करने जा रही है जिसमें कई सारे पद शामिल हैं। नीचे आप विस्तार से DDA Recruitment 2025 Vacancy Details के बारे में जान सकते हैं:
क्रमांक | पद का नाम | पदों की संख्या |
1 | डिप्टी डायरेक्टर (आर्किटेक्चर) | 4 |
2 | डिप्टी डायरेक्टर (जनसंपर्क) | 1 |
3 | डिप्टी डायरेक्टर (प्लानिंग) | 4 |
4 | असिस्टेंट डायरेक्टर (प्लानिंग) | 19 |
5 | असिस्टेंट डायरेक्टर (आर्किटेक्चर) | 8 |
6 | असिस्टेंट डायरेक्टर (LS) | 1 |
7 | असिस्टेंट डायरेक्टर (सिस्टम) | 3 |
8 | असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) | 0 |
9 | असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) | 3 |
10 | असिस्टेंट डायरेक्टर (मिनिस्ट्रीयल) | 15 |
11 | लीगल असिस्टेंट | 7 |
12 | प्लानिंग असिस्टेंट | 5 |
13 | आर्किटेक्चरल असिस्टेंट | 9 |
14 | असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर | 2 |
15 | प्रोग्रामर | 6 |
16 | जूनियर इंजीनियर (सिविल) | 104 |
17 | जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) | 67 |
18 | सेक्शन ऑफिसर (हॉर्टिकल्चर) | 20 |
19 | नायब तहसीलदार | 1 |
20 | जूनियर ट्रांसलेटर (राजभाषा) | 6 |
21 | सर्वेयर | 6 |
22 | स्टेनोग्राफर ग्रेड-D | 44 |
23 | पटवारी | 5 |
24 | माली | 282 |
25 | असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर | 6 |
26 | मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) | 745 |
— | कुल पद | 1383 |
DDA Recruitment 2025 Eligibility Criteria
देखिए DDA Recruitment 2025 की इस भर्ती में से पद चाहे कोई भी हो। लेकिन चयन उस उम्मीदवार का किया जाएगा जो इसकी पात्रता मानदंड शर्तों पर खरा उतरता है। नीचे इस भर्ती की सभी प्रमुख पात्रता मानदंड शर्तों के बारे में जानकारी दी गई है:
- उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
- पद योग्यता के अनुसार 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की होनी चाहिए।
- तकनीकी पदों के लिए संबंधित शाखा में इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा होना जरूरी है।
- आयु उम्मीदवार की 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए जो पद के अनुसार अलग अलग हो सकती है।
- सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को कुछ छूट भी दी जाएगी।
- कुछ पदों के लिए अनुभव की भी आवश्यकता हो सकती है।
DDA Recruitment 2025 Important Documents
आवेदन करते समय DDA Recruitment 2025 के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करने होते हैं। यह दस्तावेज़ पात्रता की पुष्टि और चयन प्रक्रिया के लिए जरूरी होते हैं। आईए इन सभी जरूरी दस्तावेज़ों के बारे में जानते हैं:
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट भी मान्य)
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, आदि)
- तकनीकी योग्यता/अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- सिग्नेचर
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए)
- EWS प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PWD उम्मीदवारों के लिए)
- पूर्ववर्ती कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि मांगा गया हो)
DDA Recruitment 2025 Online Application Procedure
दिल्ली विकास प्राधिकरण DDA Recruitment 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी यह रही:
- सबसे पहले दिल्ली विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज को थोड़ा स्क्रॉल करके Jobs के विकल्प पर क्लिक कर दें।
- अब आपने DDA Recruitment 2025 Notification लिंक पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद पद को चुनें और Apply Online के बटन पर क्लिक कर दें।
- आपको अब अपने मोबाईल नंबर और ओटीपी के साथ वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद एक फॉर्म आपके सामने ओपन होगा जिसमें नाम, पता और उम्र आदि जैसी जानकारी दर्ज करनी है।
- जरूरी दस्तावेज़ भी अपलोड करें।
- इसके बाद अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करिये।
- भुगतान होते ही आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें – ISRO Scientist / Engineer Recruitment 2025: Apply Online for 320 High-Paying Govt Jobs – BE/B.Tech Freshers Eligible!
DDA Recruitment 2025 Selection Process
DDA भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया पद के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। लेकिन आमतौर पर यह Selection Process एक जैसी ही होती है, जिसके बारे में जानकारी निम्न दी गई है:
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- स्किल टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- इंटरव्यू
- फाइनल मेरिट लिस्ट