Haryana CET Registration 2025 – हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने आधिकारिक तौर पर हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस टेस्ट की मदद से योग्य उम्मीदवारों की ग्रुप C और ग्रुप D पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
Table of Contents
Toggleयानिकि हरयाणा के जो युवा सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह आवश्यक परीक्षा है। इसी कारणवश इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा सीईटी रजिस्ट्रेशन 2025 से संबंधित सारी जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
Haryana CET Registration 2025 Overview
Exam Name | Haryana CET 2025 |
Conducting Authority | Haryana Staff Selection Commission (HSSC) |
Level of Exam | Group C and D Jobs in Haryana Government |
Application Mode | Online |
Official Website | onetimeregn.haryana.gov.in |
Selection Process | CET Score + Document Verification + Final Merit |
Haryana CET Registration 2025 Notification
असल में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग यानिकि HSSC के द्वारा हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट CET 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह टेस्ट ग्रुप C और ग्रुप D पदों पर भर्ती के लिए एक अनिवार्य योग्यता परीक्षा है। इस नोटिफिकेशन में आवेदन की तारीख, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, और सिलेबस आदि जैसी सारी जानकारी दी गई है। आप HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर इस नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।
Haryana CET Registration 2025 Eligibility Criteria
Haryana CET Registration 2025 कर रहे उम्मीदवारों को यह ध्यान में रखना चाहिए कि वे इसकी सभी पात्रता मानदंड शर्तों को पूरा कर रहे हैं। अन्यथा उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा। आप निम्न इसकी सभी पात्रता मानदंड शर्तों के बारे में जान सकते हैं:
- उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
- उम्मीदवार ग्रुप C पदों के लिए: न्यूनतम 12वीं पास या समकक्ष होना चाहिए और ग्रुप D पदों के लिए न्यूनतम 10वीं पास या समकक्ष होना चाहिए।
- आयु उम्मीदवार की कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु में कुछ छूट भी मिल सकती है।
- हरियाणा के मूल निवासी उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।
Haryana CET Registration 2025 Required Documents
सफलतापूर्वक Haryana CET Registration 2025 करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेज़ अपलोड करने होते हैं। जो आपकी योग्यता को साबित करते हैं। आईए जानते हैं कि रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको कौन कौनसे दस्तावेज़ जमा करने होंगे:
- मोबाईल नंबर
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- दसवीं / बारहवीं की मार्कशीट
- सिग्नेचर
- पासपोर्ट साइज़ रंगीन फ़ोटो
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
Haryana CET Registration 2025 Step by Step Guide
वैसे तो हरयाणा सीईटी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी आसान और सरल है लेकिन कोई भी तरह की गलती से बचने के लिए इसके हर स्टेप को सावधानी से पूरा करना जरूरी है। इसीलिए अब हम Haryana CET Registration 2025 के तरीके के बारे में जानेंगे:
- सबसे पहले आपको हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग यानिकि HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- होमपेज पर One Time Registration (OTR) के लिंक पर क्लिक कीजिए।
- अब अपने मोबाईल नंबर और ओटीपी के साथ रजिस्ट्रेशन करें।
- इस रजिस्ट्रेशन के दौरान आपका अपना नाम, जन्म तिथि और लिंग आदि जैसी कुछ बेसिक जानकारी भी दर्ज करनी होगी।
- अपने मोबाईल नंबर के साथ वेबसाइट में लॉगिन करें और शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी, पता आदि जैसी जानकारी भरें।
- इसके बाद कुछ दस्तावेज़ आपको स्कैन करके अपलोड करने हैं।
- उचित श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- अब सबमिट के बटन पर क्लिक करने के बाद यह आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें – Bihar BSSC Laboratory Assistant Recruitment 2025 Out – 220 Vacancies, Salary Up to ₹81,100! Apply Online Now
Haryana CET Registration 2025 Fees
उम्मीदवारों को Haryana CET Registration 2025 करते समय अपनी श्रेणी के हिसाब से कुछ शुल्क का भुगतान करना होता है। यानिकि यह शुल्क श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग होता है जिसके बारे में जानकारी नीचे दी गई है:
श्रेणी | आवेदन शुल्क (रु.) |
सामान्य वर्ग (हरियाणा निवासी) | 500 रुपये |
अन्य राज्य के सभी वर्ग | 500 रुपये |
हरियाणा के SC/BC/EWS वर्ग | 250 रुपये |
दिव्यांग उम्मीदवार | 250 रुपये |
Haryana CET Registration 2025 Important Dates
अगर आप समय रहते हरयाणा सीईटी रजिस्ट्रेशन 2025 करना चाहते हैं और इसके कोई भी चरण को मिस नहीं करना चाहते तो आपको इस रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में जान लेना चाहिए। चलिए इन Important Dates के बारे में जानते हैं:
कार्यक्रम | तिथि |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 15 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 15 जुलाई 2025 |
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 15 जुलाई 2025 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | अगस्त 2025 (संभावित) |
परीक्षा की तिथि | सितंबर 2025 (संभावित) |