Neet Answer Key 2025 – बीती 4 मई को Neet की परीक्षा का आयोजन करवाया गया जिसमें लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया। इस समय हर छात्र के मन में उत्सुकता, घबराहट और उम्मीदें एक साथ चल रही हैं। क्योंकि हर छात्र जानना चाहता है कि Neet की परीक्षा में मैं पास हो पाउँगा या फिर नहीं।
Table of Contents
Toggleलेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि विभिन्न कोचिंग संस्थानों द्वारा अनौपचारिक Neet Answer Key 2025 जारी कर दी गई है जिससे आप अपने अंकों का अंदाज़ा लगा सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको NEET 2025 उत्तर कुंजी से जुड़ी हर तरह की जानकारी दी जाएगी।
Neet Answer Key 2025 Overview
Section Name | Details |
Exam Name | NEET UG 2025 |
Conducting Authority | National Testing Agency (NTA) |
Exam Date | May 4, 2025 |
Unofficial Answer Key Release | Immediately after the exam (by coaching experts) |
Official Answer Key Release | Last week of May 2025 (tentative) |
Final Answer Key Release Date | Expected in June 2025 |
Answer Key PDF Availability | Set-wise PDFs (Code 45, 46, 47, 48) |
Marking Scheme | +4 for correct answer, -1 for wrong, 0 for unattempted |
How to Calculate Score | Using answer key and official marking scheme |
Expected Cut-Off | General: 720–137, OBC/SC/ST: 136–107 |
NEET 2025 Rank Predictor | Estimate your rank using your calculated marks |
Answer Key Challenge Window | Available after provisional key release by NTA |
Official Website | neet.nta.nic.in |
Neet Answer Key 2025 PDF Download
NEET 2025 परीक्षा के उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी Neet Answer Key 2025 को जारी नहीं किया गया है। पर जब तक NTA द्वारा आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी नहीं की जाती, तब तक कई विश्वसनीय शैक्षणिक स्रोतों द्वारा अनौपचारिक उत्तर कुंजियाँ जारी की जाती हैं।
Code | Neet Answer Key Download Link |
NEET 2025 कोड 45 | PDF डाउनलोड करें |
NEET 2025 कोड 46 | PDF डाउनलोड करें |
NEET 2025 कोड 47 | PDF डाउनलोड करें |
NEET 2025 कोड 48 | PDF डाउनलोड करें |
उपरोक्त टेबल द्वारा आप नीट आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह Answer Keys कोड 45, 46, 47 और 48 जैसे सेट के आधार पर हैं और विषय अनुसार (बायोलॉजी, फिजिक्स, और केमिस्ट्री) पूरी तरह से हल की गई हैं।
How to Calculate Marks Using NEET 2025 Answer Key
एक बार जब आपको NEET 2025 Answer Key मिल जाती है तो उसके बाद आप आसानी से अपने प्राप्तांक का अंदाज़ा लगा सकते हैं। लेकिन काफी सारे छात्रों को अपने Marks को Calculate करने के तरीके के बारे में नहीं पता। आईए जानते हैं कि आप अपने मार्क्स को कैसे कैलकुलेट कर सकते हैं:
- बसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके पास वही उत्तर कुंजी है जो आपने परीक्षा में प्राप्त किया था (जैसे Set Q, R, S या T)।
- उत्तर कुंजी में दिए गए सही उत्तरों से अपने उत्तरों की तुलना करें।
- अब बस हर सही उत्तर के लिए +4 अंक जोड़ें, हर गलत उत्तर के लिए -1 अंक घटाएं और बिना उत्तर वाले प्रश्न पर 0 अंक दिए जाएंगे
- आखिर में अपने कुल स्कोर की तुलना कीजिये।
यह भी पढ़ें – RRB NTPC Exam Date 2025 Announced? Download Admit Card, Check City Slip, CBT Schedule & Full Vacancy Details Now!
NTA NEET 2025 Official Answer Key Release Date
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित NEET 2025 परीक्षा 4 मई को पूरी हो चुकी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार NTA NEET 2025 Official Answer Key मई के अंतिम सप्ताह में NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी की जा सकती है।
इन सब के अलावा छात्रों को रिस्पॉन्स शीट और आंसर चैलेंज करने का विकल्प भी मिलेगा। बता दें कि अंतिम उत्तर कुंजी जून 2025 में जारी होने की संभावना है, जिसके आधार पर NTA NEET 2025 का रिजल्ट घोषित करेगा।
NEET 2025 Cut Off (Expected)
छात्र अगर NEET 2025 Cut Off के बारे में जान लें तो उनके लिए यह अंदाज़ा लगाना आसान हो जाता है कि उन्हें मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलने की कितनी संभावना है। निम्न हमने Neet 2025 का Expected Cut Off बताया है जिसकी मदद से आप अंदाज़ा लगा सकते हैं:
श्रेणी (Category) | अनुमानित कटऑफ अंक (Expected Marks) | अपेक्षित प्रतिशत (Expected Percentile) |
General (सामान्य वर्ग) | 715 – 137 | 50th Percentile |
OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) | 136 – 107 | 40th Percentile |
SC (अनुसूचित जाति) | 136 – 107 | 40th Percentile |
ST (अनुसूचित जनजाति) | 136 – 107 | 40th Percentile |
General – PwD | 136 – 121 | 45th Percentile |
OBC/SC/ST – PwD | 120 – 107 | 40th Percentile |