RRB Technician Recruitment 2025 – भारतीय रेलवे ने इस साल के लिए तकनीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 पदों पर बंपर भर्तियों की घोषणा कर दी है। 6180 पदों पर होने वाली यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरी मौका है जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।
Table of Contents
Toggleअगर आप आरआरबी टेकनीशियन रिक्रूटमेंट 2025 के बारे में जानना चाहते हैं तो आप सही जगह पर आए हैं। क्योंकि हम यहां पर आपको इस भर्ती के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इसके लिए यह आर्टिकल को आखिर तक पढ़िए।
RRB Technician Recruitment 2025 Overview
Recruitment Board | Railway Recruitment Board (RRB) |
Post Name | Technician Grade 1 Signal & Technician Grade 3 |
Total Vacancies | 6180 (180 for Grade 1, 6000 for Grade 3) |
Notification Number | CEN 02/2025 |
Application Mode | Online |
Official Website | https://www.rrbcdg.gov.in |
RRB Technician Recruitment 2025 Notification Out
रेलवे भर्ती बोर्ड मतलब कि RRB के द्वारा तकनीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 पदों के लिए 6180 रिक्तियों की भर्ती का एक शार्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह नोटिफिकेशन हाल ही में रोजगार समाचार पत्र के माध्यम से प्रकाशित किया गया है जिसमें भर्ती संबंधित सारी जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले इस नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
RRB Technician Recruitment 2025 Education Qualification & Age Limit
Education Qualification
Technician Grade 1:
- उम्मीदवार के पास B.Sc. (फिजिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स / कंप्यूटर साइंस / IT / इंस्ट्रूमेंटेशन) या फिर इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा होने चाहिए।
- डिग्री मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ही होनी चाहिए।
Technician Grade 3:
- उम्मीदवार ने मैट्रिकुलेशन/SSLC पूरा किया होना चाहिए।
- उम्मीदवार ने NCVT/SCVT से संबंधित ट्रेड में ITI किया हो या फिर संबंधित ट्रेड में कोर्स कंप्लीटेड एक्ट अप्रेंटिसशिप किया होना चाहिए।
Age Limit
- तकनीशियन ग्रेड 1 (सिग्नल): 18 से 33 वर्ष
- तकनीशियन ग्रेड 3: 18 से 30 वर्ष
आरक्षण के अनुसार आयु में छूट
श्रेणी (Category) | आयु में छूट (Age Relaxation) |
SC/ST | 5 वर्ष |
OBC (NCL) | 3 वर्ष |
Ex-Servicemen (6 महीने से अधिक सेवा देने वाले) | सेवा अवधि + 3 वर्ष |
PWD (दिव्यांग) | 10 वर्ष + श्रेणी के अनुसार अतिरिक्त छूट |
J&K निवासी (01.01.1980 से 31.12.1989 तक) | 5 वर्ष |
रेलवे कर्मचारी (Group ‘C’ और पूर्व Group ‘D’, कम से कम 3 साल सेवा) | UR: 40 वर्षOBC-NCL: 43 वर्षSC/ST: 45 वर्ष |
RRB Technician Recruitment 2025 Application Process
RRB Technician Recruitment 2025 की आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। उम्मीदवार घर बैठे ही इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके इन भर्तियों के लिए आवेदन कर पाएंगे:
- आपको सबसे पहले अपनी क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर जाना है।
- इसके होमपेज पर RRB Technician Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक कर दें।
- आपको अब Apply Online पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन पूरी करनी होगी।
- रजिस्ट्रेशन के बाद जब आप लॉगिन करेंगे तो एक फॉर्म ओपन हो जाएगा।
- इस फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी अच्छे से दर्ज करें।
- कुछ जरूरी दस्तावेज़ भी अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें
- आखिर में सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें – SSC CGL Recruitment 2025 OUT: 14,582 Vacancies, Check Posts, Age, Eligibility, Apply Online Now!
RRB Technician Recruitment 2025 Pay Scale
रेलवे भर्ती बोर्ड के तकनीकी पदों पर नियुक्त उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान मिलेगा। Technician Grade 1 Signal पद के लिए उम्मीदवारों को लेवल-5 में ₹29,200 प्रति माह मिलेगा जबकि Technician Grade 3 पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-2 में ₹19,900 प्रति माह का वेतन मिलने वाला है। बता दें कि यह वेतनमान समय के साथ साथ बढ़ेगा भी।
RRB Technician Recruitment 2025 Fees
एक उम्मीदवार के तौर पर जब आप RRB Technician Recruitment 2025 के लिए आवेदन कर रहे होंगे तो आपको कुछ शुल्क का भुगतान करना होगा। श्रेणी के अनुसार यह शुल्क थोड़ा अलग होता है जिसके बारे में जानकारी नीचे दी गई है:
श्रेणी (Category) | आवेदन शुल्क (Application Fee) | रिफंड की जानकारी (Refund Info) |
SC / ST / Ex-Servicemen / PWD / Female / Transgender / Minorities / EWS | ₹250 | CBT में शामिल होने पर ₹250 की पूरी राशि वापस मिलेगी। |
अन्य सभी श्रेणियां (General/OBC) | ₹500 | CBT में शामिल होने पर ₹400 वापस मिलेंगे। |
RRB Technician Recruitment 2025 Important Dates
उम्मीदवारों के लिए RRB Technician Recruitment 2025 की जरूरी तारीखों के बारे में जानना बेहद जरूरी है ताकि वे समय से पहले अपनी योजना बना सकें। आईए इन सभी Important Dates के बारे में जानते हैं:
इवेंट (Event) | तारीख (Date) |
शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी | 16 जून 2025 |
विस्तृत नोटिफिकेशन (CEN 02/2025) जारी | 27 जून 2025 |
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू | 28 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 28 जुलाई 2025 (रात 11:59 बजे तक) |