SSC Exam Calendar 2025 – अगर आप केंद्र सरकार में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं और SSC की परीक्षाओं के तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी है परीक्षाओं की तारीखों और नोटिफिकेशन की जानकारी रखना। ऐसे में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने इस साल के Revised SSC Exam Calendar 2025 को जारी कर दिया है।
Table of Contents
Toggleइसमें SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, SSC JE समेत कई बड़ी परीक्षाओं की पूरी लिस्ट शामिल है। इसे देखते हुए आज के इस आर्टिकल में हम आपको एसएससी एग्जाम कैलेंडर 2025 के बारे में पूरी जानकारी देंगे। तो हमारे साथ इस आर्टिकल के लास्ट तक बने रहिए।
New SSC Exam Calendar 2025
दरअसल SSC Exam Calendar 2025 को हाल ही में जारी किया गया है जिसमें आने वाले साल की सभी बड़ी परीक्षाओं की जानकारी शामिल है। यह कैलेंडर में SSC CGL, SSC CHSL, SSC JE, SSC MTS, SSC GD Constable जैसी परीक्षाओं के नोटिफिकेशन, अंतिम तिथि और परीक्षा तिथि आदि की जानकारी शामिल है।
यानिकि एक ही कैलेंडर में आपको सभी प्रमुख परीक्षाओं के बारे में जानकारी मिल जाएगी। यह सब इसलिए ताकि परीक्षा से पहला उमीदवार एक स्पष्ट योजना बना सकें और बिना किसी तनाव के परीक्षा दे सकें। इस कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए आपकी सफलता की योजना और मजबूत हो सकती है।
SSC Calendar 2025 PDF Download
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानि SSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस एसएससी कैलेंडर 2025 को उपलब्ध करवा दिया है जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आप इस डायरेक्ट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके SSC Exam Calendar 2025 की पूरी PDF फाइल अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर सकते हैं और जब चाहे उसे देखकर अपनी तैयारी की योजना बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें – CBSE 12 Result 2025 Date Revealed? Check How to Download Marksheet, Past Result Trends & Pass Percentage!
SSC Revised Calendar 2025
नीचे दिए गए टेबल में Revised SSC Exam Calendar 2025 की पूरी जानकारी शामिल की गई है। इस टेबल की मदद से आप आसानी से अपनी परीक्षा के लिए योजना बना सकते हैं। यह रहा एसएससी का रिवाइज़ किया गया नया कैलेंडर:
क्रमांक | परीक्षा का नाम | चरण / पेपर | विज्ञापन तिथि | अंतिम तिथि | परीक्षा तिथि / महीना |
1 | जेएसए / एलडीसी ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (सिर्फ DoPT के लिए) | पेपर-I (CBE) | — | — | 8 जून 2025 |
2 | एसएसए / यूडीसी ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (सिर्फ DoPT के लिए) | पेपर-I (CBE) | — | — | 8 जून 2025 |
3 | एएसओ ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा, 2022-2024 | पेपर-I (CBE) | — | — | 8 जून 2025 |
4 | सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा, फेज-XIII, 2025 | CBE | 2 जून 2025 | 23 जून 2025 | 24 जुलाई – 4 अगस्त 2025 |
5 | स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा, 2025 | CBE | 5 जून 2025 | 26 जून 2025 | 6 अगस्त – 11 अगस्त 2025 |
6 | संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2025 | पेपर-I (CBE) | 5 जून 2025 | 26 जून 2025 | 12 अगस्त 2025 |
7 | संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) परीक्षा, 2025 | टियर-I (CBE) | 9 जून 2025 | 4 जुलाई 2025 | 13 अगस्त – 30 अगस्त 2025 |
8 | दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2025 | पेपर-I (CBE) | 16 जून 2025 | 7 जुलाई 2025 | 1 सितंबर – 6 सितंबर 2025 |
9 | संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर (CHSL) परीक्षा, 2025 | टियर-I (CBE) | 23 जून 2025 | 18 जुलाई 2025 | 8 सितंबर – 18 सितंबर 2025 |
10 | मल्टी टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार परीक्षा, 2025 | CBE | 26 जून 2025 | 24 जुलाई 2025 | 20 सितंबर – 24 अक्टूबर 2025 |
11 | जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2025 | पेपर-I (CBE) | 30 जून 2025 | 21 जुलाई 2025 | 27 अक्टूबर – 31 अक्टूबर 2025 |
12 | दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष परीक्षा, 2025 | CBE | जुलाई-सितंबर 2025 | जुलाई-सितंबर 2025 | नवंबर – दिसंबर 2025 |
13 | दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) परीक्षा, 2025 | CBE | जुलाई-सितंबर 2025 | जुलाई-सितंबर 2025 | नवंबर – दिसंबर 2025 |
14 | दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (AWO / TPO) परीक्षा, 2025 | CBE | जुलाई-सितंबर 2025 | जुलाई-सितंबर 2025 | नवंबर – दिसंबर 2025 |
15 | दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला परीक्षा, 2025 | CBE | जुलाई-सितंबर 2025 | जुलाई-सितंबर 2025 | नवंबर – दिसंबर 2025 |
16 | ग्रेड ‘C’ स्टेनोग्राफर लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा, 2025 | पेपर-I (CBE) | जुलाई-सितंबर 2025 | अगस्त – नवंबर 2025 | जनवरी – फरवरी 2026 |
17 | सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs), NIA, SSF, और असम राइफल्स में कांस्टेबल (GD) परीक्षा, 2026 | CBE | अक्टूबर 2025 | नवंबर 2025 | जनवरी – फरवरी 2026 |
18 | जेएसए / एलडीसी ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा, 2025 | पेपर-I (CBE) | जनवरी 2026 | जनवरी – फरवरी 2026 | मार्च 2026 |
19 | एसएसए / यूडीसी ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा, 2025 | पेपर-I (CBE) | जनवरी 2026 | जनवरी – फरवरी 2026 | मार्च 2026 |
20 | एएसओ ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल प्रतियोगी परीक्षा, 2025 | पेपर-I (CBE) | जनवरी 2026 | जनवरी – फरवरी 2026 | मार्च 2026 |