राजस्थान बोर्ड के 12वीं के छात्रों का रिजल्ट का इंतज़ार अब ख़तम हो चूका है। क्योंकि बोर्ड ने आख़िरकार RBSE 12th Result 2025 जारी कर दिया है। छात्र अब राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।
Table of Contents
Toggleलेकिन कई छात्र अपने इस रिजल्ट को चेक करने के तरीके के बारे में नहीं जानते। इसी तरह के छात्रों की सहायता के लिए इस आर्टिकल में हम आपको अपने 12th बोर्ड राजस्थान रिजल्ट चेक करने के तरीके के बारे में सारी जानकारी देंगे। इस आर्टिकल में हमारे साथ आखिर तक बने रहिए।
RBSE 12th Result 2025 OUT
माजरा दरअसल यह है कि राजस्थान बोर्ड के द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट 22 मई 2025 को शाम 5 बजे घोषित कर दिया गया है। इस रिजल्ट की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बोर्ड के उच्च अधिकारियों द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए से की गई।
Particulars | Details |
Exam Name | RBSE 12th Board Exam 2025 |
Conducting Authority | Board of Secondary Education, Rajasthan (RBSE) |
Streams Covered | Science, Commerce, Arts |
RBSE 12th Result 2025 Release Date | 22 May 2025 |
Result Mode | Online |
Official Websites | rajeduboard.rajasthan.gov.in rajresults.nic.in |
साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स, यानिकि तीनों ही स्ट्रीम्स का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया गया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
How to Check RBSE 12th Result 2025 Step by Step Guide
आज के डिजिटल ज़माने में अपना RBSE 12th Result 2025 चेक करना पहले से काफी ज़्यादा आसान हो चूका है। आप अपने मोबाईल में ही घर बैठे अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। फिर चाहे आपके पास इंटरनेट हो या ना हो। नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो करके अपना राजस्थान 12th रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
RBSE 12th Result 2025 Check Online on Official Website
- सबसे पहले अपने ब्राउज़र में rajeduboard.rajasthan.gov.in या फिर rajresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर RBSE 12th Result 2025 के लिंक पर क्लिक कीजिये।
- अगले पेज पर अपनी स्ट्रीम, यानिकि Science, Commerce या Arts को सेलेक्ट करें।
- साथ ही अपने रोल नंबर को डालें।
- आखिर में Submit के बटन पर क्लिक कर दीजिए।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Check Result Without Internet via SMS
अगर आपके पास इंटरनेट उपलब्ध नहीं है तो आप बिना इंटरनेट के SMS के ज़रिए से भी अपने राजस्थान 12th रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको मैसेज टाइप करना है और 5676750 या 56263 पर भेज देना है। यह मैसेज आप कुछ इस तरह से टाइप कर सकते हैं:
- Arts: टाइप करें RJ12A <space> Roll Number और भेजें 5676750 या 56263 पर
- Science: टाइप करें RJ12S <space> Roll Number और भेजें
- Commerce: टाइप करें RJ12C <space> Roll Number और भेजें
Download Digital Marksheet Online via Digilocker
- इस प्रक्रिया में आपका सबसे पहला काम है Digilocker की रिजल्ट वाली आधिकारिक वेबसाइट https://results.digilocker.gov.in को ओपन करना।
- इस वेबसाइट के होमपेज पर RBSE Class 12 पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और अपनी मां का नाम दर्ज करें।
- सही तरीके से जानकारी दर्ज करने के बाद Submit पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करते ही रिजल्ट की सारी जानकारी आपकी स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी।
RBSE 12th Result 2025 Direct Link
हम पहले ही समझ चुके हैं कि RBSE 12th Result 2025 को आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। यह रिजल्ट के लिए बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in हैं। आप डायरेक्ट यह लिंक पर क्लिक करके वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – SBI PO Mains Result 2025 Out! Check Result PDF, Interview Dates & Next Steps Here
RBSE 12th Result 2025 Grading System
12th छात्रों के ले राजस्थान बोर्ड द्वारा ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया है जिसके अनुसार छात्रों को अंकों के अनुसार ग्रेड और ग्रेड पॉइंट दिए जाते हैं। इससे यह अंदाज़ा लगाना भी आसान हो जाता है कि छात्र का प्रदर्शन कैसा रहा है। आईए इस ग्रेडिंग सिस्टम के बारे में जानते हैं:
Marks Range | Grade | Grade Point |
91–100 | A1 | 10 |
81–90 | A2 | 9 |
71–80 | B1 | 8 |
61–70 | B2 | 7 |
51–60 | C1 | 6 |
41–50 | C2 | 5 |
33–40 | D | 4 |
21–32 | E1 | C |
00–20 | E2 | C |