Bihar Police Sub Inspector Recruitment 2025 – राज्य बिहार के युवाओं के लिए लगातार सरकारी नौकरियां निकाली जा रही हैं और इसी कड़ी में एक और नौकरी को जोड़ते हुए बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 28 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
Table of Contents
Toggleयह भर्ती ना केवल युवाओं के लिए एक सरकारी नौकरी पाने का मौका है बल्कि समाज की सेवा करने का भी अवसर उन्हें मिलता है। आज हम बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट के बारे में विस्तार से जानेंगे। ऐसे में यह आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
Bihar Police Sub Inspector Recruitment Notification 2025
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग यानिकि BPSSC द्वारा वर्ष 2025 में सब इंस्पेक्टर (SI) पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इस नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 28 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और अब परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। बिहार पुलिस SI भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 मई 2025 को किया जाएगा।
विवरण | जानकारी |
भर्ती का नाम | बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 |
आयोजित करने वाली संस्था | बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) |
पद का नाम | सब इंस्पेक्टर (SI) |
कुल पद | 28 |
परीक्षा तिथि | 18 मई 2025 |
परीक्षा समय | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
रिपोर्टिंग समय | सुबह 8:30 बजे |
परीक्षा चरण | प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा |
प्रारंभिक परीक्षा अंक | 200 अंक, 100 प्रश्न |
मुख्य परीक्षा पेपर | दो पेपर — सामान्य हिंदी व सामान्य अध्ययन आदि |
आवेदन स्थिति | आवेदन प्रक्रिया समाप्त, कई फॉर्म रिजेक्ट किए गए |
आधिकारिक वेबसाइट | https://bpssc.bih.nic.in/ |
Bihar Police Sub Inspector Recruitment Vacancy Details
जैसा कि हम पहले ही जान चुके हैं कि Bihar Police Sub Inspector Recruitment के अनुसार कुल 28 पदों पर भर्तियाँ की जाएंगी। लेकिन इन पदों को विभिन्न आरक्षण श्रेणियों के अनुसार विभाजित किया गया है। आईए इन पदों के बारे में विस्तार से जानते हैं:
श्रेणी का नाम | आरक्षित सीटों की संख्या |
अनारक्षित (UR) | 12 |
अनुसूचित जाति (SC) | 04 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 00 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 05 |
पिछड़ा वर्ग (BC) | 03 |
पिछड़ा वर्ग की महिला | 01 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 03 |
कुल पद | 28 |
Bihar Police Sub Inspector Recruitment 2025 Apply Form
देखिए बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट 2025 तो ख़तम हो चुकी है। लेकिन फिर भी आपको इसकी आवेदन प्रक्रिया में जान लेना चाहिए ताकि भविष्य में जब आवेदन करें तो आपका फॉर्म रिजेक्ट ना हो। आईए स्टेप बॉय स्टेप इस आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानते हैं:
- सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करें।
- यहां पर Sub Inspector Recruitment 2025 वाले लिंक पर क्लिक कीजिये।
- इसके बाद आपको Apply Online के बटन पर क्लिक कर देना है।
- अपनी बेसिक जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें।
- कुछ जरूरी दस्तावेज़ भी आपको अपलोड करने होंगे।
- सही तरीके से सारी जानकारी भर देने के बाद Submit पर क्लिक कर दें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- शुल्क भुगतान सफल होते ही आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें – PM Kisan 20th Installment 2025: Date, Status Check, Beneficiary List & Registration Guide
Bihar Police Sub Inspector Recruitment Exam Pattern
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
कुल प्रश्न | 100 |
कुल अंक | 200 |
अवधि | 2 घंटे |
विषय | सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाएं |
नोट: प्रत्येक गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग लागू होगी
मुख्य परीक्षा
पेपर | विषय | अंक | अवधि |
पेपर 1 | सामान्य हिंदी | 200 | 2 घंटे |
पेपर 2 | सामान्य अध्ययन, विज्ञान, सिविक्स, इतिहास, भूगोल, गणित, मानसिक योग्यता | 200 | 2 घंटे |
Bihar Police Sub Inspector Application Form Reject
पुलिस सब इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट 2025 के लिए आवेदन करने वालों के कुल 1681 आवेदन फॉर्म रिजेक्ट कर दिए हैं। रिजेक्ट किए गए फॉर्म का मुख्य कारण है आवेदन पत्र में त्रुटियां, अधूरी जानकारी, अपलोड किए गए दस्तावेज़ों की ग़लत फॉर्मेटिंग या स्पष्टता की कमी। इसलिए आपको सलाह दी जाती है जब भी कोई फॉर्म भरें तो उसमें सारी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।