CUET UG Admit Card 2025 OUT Now – Download Link, Full Exam Schedule & Must-Know Details!

CUET UG Admit Card 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

देशभर के लाखों छात्रों को अपने CUET UG Admit Card 2025 का बेसब्री से इंतज़ार था जोकि अब ख़तम हो गया है। यानिकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 10 मई 2025 को CUET (UG) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उमीदवार एनटीऐ की आधिकारिक वेबसाइट पर से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

अगर आप भी CUET UG 2025 परीक्षा में बैठने वाले हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको  CUET UG एडमिट कार्ड के डाउनलोड लिंक से लेकर आधिकारिक वेबसाइट तक सारी जानकारी देंगे। इसलिए यह आर्टिकल में हमारे साथ अंत तक बने रहें। 

CUET UG Admit Card 2025 Overview

ParticularsDetails
Exam NameCommon University Entrance Test (CUET UG) 2025
Conducting BodyNational Testing Agency (NTA)
Admit Card Release Date10th May 2025
Exam Dates13th May 2025 to 3rd June 2025
Official Websitescuet.nta.nic.in, examinationservices.nic.in
No. of Registered CandidatesApprox. 15 lakh

CUET UG Admit Card 2025 Out Now

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानि NTA द्वारा CUET UG Admit Card 2025 को आधिकारिक रूप से 10 मई 2025 को जारी कर दिया है। इस साल जो छात्र कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में भाग लेने जा रहे हैं, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर से डाउनलोड कर सकते हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एडमिट कार्ड 13 मई से 3 जून 2025 तक होने वाली परीक्षाओं के लिए मान्य है। एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र, टाइमिंग और जरूरी निर्देशों की जानकारी भी दी गई है। उम्मीदवारों को यह जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़नी चाहिए ताकि समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचने की योजना बनाई जा सके। 

Official Websites to Download CUET UG Admit Card

अपने CUET UG Admit Card को डाउनलोड करने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दो आधिकारिक वेबसाइट्स उपलब्ध कराई हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड cuet.nta.nic.in और https://examinationservices.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यह दोनों पोर्टल्स पर लॉगिन करने के बाद उमीदवार अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

How to Download CUET UG Admit Card 2025?

CUET UG 2025 परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके परीक्षा केंद्र में लेकर जाना होगा। आप निम्न बताए गए तरीके के साथ आसानी से अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सर्वप्रथम CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट कीजिये। 
  2. यहां पर वेबसाइट के होमपेज पर Admit Card for CUET(UG) 2025 Examination is LIVE के लिंक पर क्लिक करें। 
  3. अब अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  4. आपको अब कैप्चा कोड को सही से भरके सबमिट पर क्लिक करना होगा। 
  5. क्लिक करते ही आपका CUET UG Admit Card 2025 स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा। 
  6. भविष्य के इस्तेमाल के लिए इसके 2-3 प्रिंटआउट्स निकाल लें।

Documents to Carry with CUET UG Admit Card

देखिए CUET UG परीक्षा में केवल एडमिट कार्ड लेकर जाना ही काफी नहीं बल्कि इसके साथ साथ आपको कुछ और जरूरी दस्तावेज़ भी लेकर जाने होंगे। आईए जानते हैं कि इस परीक्षा के लिए आपको कौन कौनसे जरूरी दस्तावेज़ लेकर जाने हैं:

  • CUET UG 2025 Admit Card (प्रिंट आउट में)
  • मान्य फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  • अगर किसी विशेष श्रेणी (PwD) के तहत आते हैं, तो संबंधित सर्टिफिकेट की कॉपी।
  • परीक्षा केंद्र की अनुमति हो तो ब्लैक बॉल पेन और अन्य जरूरी स्टेशनरी।

यह भी पढ़ें – SSC Exam Calendar 2025 Out – Download PDF & Check All SSC CGL, CHSL, JE, MTS Exam Dates Now!

CUET UG 2025 Exam Schedule

दरअसल CUET UG 2025 Exam राष्ट्रिय स्तर पर कई सारे चरणों में आयोजित की जा रही है, जो 13 मई 2025 से लेकर 3 जून 2025 तक चलेगी। यह परीक्षा सुबह, दोपहर और शाम की शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। निम्न आप इस Exam Schedule के बारे में विस्तार से जान सकते हैं:

दिनांकसमयविषय
13 मई 2025सुबह 9 बजे से 12 बजेEnglish, Accountancy, Business Studies
14 मई 2025सुबह 9 बजे से 11 बजेMathematics, General Aptitude Test
14 मई 2025शाम 3 बजे से 6 बजेEnglish, Accountancy, Business Studies
19 मई 2025सुबह 9 बजे से 10 बजेMathematics
19 मई 2025शाम 3 बजे से 4 बजेEnglish
20 मई 2025शाम 3 बजे से 4 बजेEnglish
21 मई 2025सुबह 9 बजे से 12 बजेGeography, Psychology, Sociology
22 मई 2025शाम 3 बजे से 5 बजेEconomics, Fine Arts
23 मई 2025सुबह 9 बजे से 11 बजेEnglish, General Test
24 मई 2025सुबह 9 बजे से 12 बजेEnglish, Business Studies, Accountancy
26 मई 2025सुबह 9 बजे से 11 बजेEnglish, Geography
26 मई 2025शाम 3 बजे से 6 बजेBiology, Chemistry, Physics
27 मई 2025शाम 3 बजे से 5 बजेBusiness Studies, Economics
28 मई 2025शाम 3 बजे से 5 बजेEconomics, General Aptitude Test
3 जून 2025शाम 3 बजे से 6 बजेAccountancy, Economics, General Test
3 जून 2025शाम 3 बजे से 6 बजेEconomics, History, Political Science
Facebook
Twiiter
WhatsApp

Leave a Comment