ISRO Scientist / Engineer Recruitment 2025 – आज के समय में शायद ही ऐसा कोई भारतीय होगा जो इसरो से वाकिफ नहीं होगा। ऐसे में आप अगर एक इंजीनियर हैं और ISRO जैसी बड़ी संस्था में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए एक बहुत ही अच्छा मौका है।
Table of Contents
Toggleक्योंकि ISRO ने 2025 के लिए साइंटिस्ट और इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए घोषणा कर दी है। इसरो द्वारा इस भर्ती के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस ब्रांच के लिए कुल 320 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। चलो इस भर्ती के बारे में विस्तार से समझते हैं।
ISRO Scientist / Engineer Recruitment 2025 Overview
Recruitment Body | Indian Space Research Organisation (ISRO) – Centralized Recruitment Board (ICRB) |
Post Name | Scientist / Engineer ‘SC’ (Electronics, Mechanical, Computer Science) |
Total Vacancies | 320 Posts |
Advertisement Number | ISRO:ICRB:02(EMC):2025 |
Job Location | All India |
Application Mode | Online |
Age Limit | 18–28 Years (as on 16 June 2025) |
Official Website | https://isro.gov.in |
ISRO Scientist / Engineer Recruitment 2025 Notification
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO के सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (ICRB) के द्वारा विज्ञापन संख्या ISRO:ICRB:02(EMC):2025 के अंतर्गत साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘SC’ पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस जैसे तकनीकी क्षेत्रों में कुल 320 रिक्तियां भरी जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 27 मई 2025 से लेकर 16 जून 2025 तक इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ISRO Scientist / Engineer Recruitment 2025 Vacancy Details & Eligibility
देखिए ISRO Scientist / Engineer Recruitment 2025 के हर पद के लिए कुछ अलग पात्रता मानदंड शर्तें तय की गई हैं ताकि योग्य लोग नौकरी प्राप्त कर सकें। निम्न आप इन Vacancy Details और पात्रता मानदंड शर्तों के बारे में अच्छे से जान सकते हैं:
पद का नाम | पोस्ट कोड | कुल पद | शैक्षणिक योग्यता |
वैज्ञानिक / अभियंता ‘SC’ (इलेक्ट्रॉनिक्स) | BE001 | 113 | इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में BE/B.Tech या समकक्ष डिग्री, न्यूनतम 65% अंक या 6.84 CGPA |
वैज्ञानिक / अभियंता ‘SC’ (मैकेनिकल) | BE002 | 160 | मैकेनिकल इंजीनियरिंग में BE/B.Tech या समकक्ष डिग्री, न्यूनतम 65% अंक या 6.84 CGPA |
वैज्ञानिक / अभियंता ‘SC’ (कंप्यूटर साइंस) | BE003 | 44 | कंप्यूटर साइंस/इंजीनियरिंग में BE/B.Tech या समकक्ष डिग्री, न्यूनतम 65% अंक या 6.84 CGPA |
वैज्ञानिक / अभियंता ‘SC’ (इलेक्ट्रॉनिक्स) – PRL | BE001A | 2 | इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में BE/B.Tech या समकक्ष डिग्री |
वैज्ञानिक / अभियंता ‘SC’ (कंप्यूटर साइंस) – PRL | BE003A | 1 | कंप्यूटर साइंस/इंजीनियरिंग में BE/B.Tech या समकक्ष डिग्री, न्यूनतम 65% अंक या 6.84 CGPA |
ISRO Scientist / Engineer Recruitment 2025 Important Documents
भले ही हमने इस भर्ती की सभी पात्रता मानदंड शर्तों को जान लिया है। लेकिन अपनी इस पात्रता को साबित करने के लिए आवेदन के दौरान कुछ जरूरी दस्तावेज़ जमा करने होंगे। इसीलिए अब हम ISRO Scientist / Engineer Recruitment 2025 के सभी जरूरी दस्तावेज़ों के बारे में जानेंगे:
- BE/B.Tech की सभी सेमेस्टर की मार्कशीट्स एवं डिग्री सर्टिफिकेट
- हाई स्कूल (10वीं) की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्वहस्ताक्षर
- इंटरमीडिएट (12वीं) की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC-NCL/EWS, यदि लागू हो)
- PwBD प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र की कॉपी (आधार, पैन, वोटर ID आदि)
ISRO Scientist / Engineer Recruitment 2025 Application Process
दरअसल ISRO द्वारा आधिकारिक वेबसाइट बनाई गई है जिसपर जाकर आप ISRO Scientist / Engineer Recruitment 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस आवेदन के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले तो ISRO की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट कीजिये।
- इसके होमपेज पर ही ISRO Scientist/Engineer Recruitment 2025 Apply Online वाले लिंक पर क्लिक कर दें।
- अब रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ जरूरी जानकारी दर्ज करें और अपनी लॉगिन आईडी बनाएं।
- लॉगिन करने के बाद अच्छे से फॉर्म को भरें।
- इसके बाद कुछ आवश्यक दस्तावेज़ों को अपलोड करिये।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद Submit के बटन पर क्लिक कर दें।
- सफल तरीके से भुगतान करने पर आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें – UPHESC Assistant Professor BEd Recruitment 2025: Apply for 107 Posts Now @ uphesc.org | Check Eligibility, Fee & Dates!
ISRO Scientist / Engineer Recruitment 2025 Fees
उम्मीदवारों को ISRO Scientist / Engineer Recruitment 2025 के लिए आवेदन करते समय कुछ निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होता है। यह भुगतान शुल्क वर्ग के हिसाब से अलग-अलग होता है। आप नीचे दिए गए टेबल द्वारा इस भुगतान शुल्क के बारे में अच्छे से जान सकते हैं:
श्रेणी | प्रारंभिक शुल्क | रिफंड राशि | अंतिम शुल्क |
सभी उम्मीदवार | ₹750/- | – | ₹250/- |
SC / ST / PwBD / महिलाएं / ExSM | ₹750/- | ₹750/- | ₹0/- |
अन्य श्रेणियाँ | ₹750/- | ₹500/- | ₹250/- |
ISRO Scientist / Engineer Recruitment 2025 Important Dates
जब आप इसरो साइंटिस्ट / इंजीनियर रिक्रूटमेंट 2025 की महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जान लेते हैं तो आपके लिए सही समय पर आवेदन पूरा करना आसान हो जाता है। इसीलिए यह रिक्रूटमेंट की सभी Important Dates की जानकारी नीचे दी गई है:
गतिविधि | तिथि |
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 27 मई 2025 |
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 16 जून 2025 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 18 जून 2025 |
परीक्षा तिथि | जल्द घोषित होगी |