Rajasthan Police Constable 2025 Apply Online Form – राजस्थान सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए एक बार फिर से पुलिस विभाग में भर्ती होने का सुनहरा मौका प्रदान किया है। क्योंकि राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा कॉन्स्टेबल के 8148 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
Table of Contents
Toggleयानि जो अभ्यर्थी लंबे समय से पुलिस की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह एक बड़ा मौका है। इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए हम Rajasthan Police Constable 2025 Apply Online Form के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करेंगे। इसलिए यह आर्टिकल को शुरुआत से लेकर अंत तक जरूर पढ़िए।
Rajasthan Police Constable Notification 2025
राजस्थान पुलिस विभाग द्वारा 28 अप्रैल 2025 को आधिकारिक रूप से Rajasthan police constable 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 8148 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें सामान्य क्षेत्र (Non-TSP) और अनुसूचित जनजाति क्षेत्र (TSP) दोनों शामिल हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 28 अप्रैल 2025 से 17 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan Police Constable 2025 Vacancy Details
जैसा कि हम जान चुके हैं कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के अंतर्गत कुल 8148 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। यह पद Non-TSP और TSP क्षेत्र में अलग-अलग जिलों और यूनिट्स के अनुसार विभाजित किए गए हैं। चलो इनके बारे में अच्छे से जानते हैं:
पोस्ट का नाम | क्षेत्र | कुल पद (Total Post) |
कांस्टेबल जीडी (Constable GD) | Non-TSP | 6939 |
कांस्टेबल जीडी (Constable GD) | TSP | 1209 |
कुल पद | — | 8148 |
Rajasthan Police Constable 2025 Required Documents
Rajasthan police constable 2025 apply online form भरते आप से कुछ दस्तावेज़ों की मांग की जाएगी। अगर आपके पास यह दस्तावेज़ पहले से तैयार होंगे तो आवेदन प्रक्रिया तेज़ और आसान हो जाएगी। नीचे इन सभी जरूरी दस्तावेज़ों की जानकारी दी गई है:
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर (सिग्नेचर)
- पहचान पत्र (ID Proof – Aadhar, Voter ID आदि)
- 10वीं / 12वीं की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
- ड्राइविंग लाइसेंस (Driver Post के लिए)
Rajasthan Police Constable 2025 Vacancy Age Limit & Education Qualification
शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification):
- आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा पास की होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी के पास वैध LMV / HMV ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है, जो 01/01/2026 तक कम से कम 1 वर्ष पुराना होना चाहिए।
- उम्मीदवारों ने Rajasthan CET (12वीं स्तर) परीक्षा पास कर ली है, वे भी आवेदन के लिए पात्र हैं।
यह भी पढ़ें – Bihar Forest Range Officer Vacancy 2025 Apply Online – Eligibility, Age Limit, and Application Process
आयु सीमा (Age Limit as on 01.01.2025):
पद का प्रकार | लिंग | जन्म तिथि के अनुसार आयु सीमा |
सभी सामान्य पद | पुरुष | 02/01/2002 से पहले नहीं और 01/01/2008 के बाद नहीं |
सभी सामान्य पद | महिला | 02/01/1997 से पहले नहीं और 01/01/2008 के बाद नहीं |
ड्राइवर पद | पुरुष | 02/01/1999 से पहले नहीं और 01/01/2008 के बाद नहीं |
ड्राइवर पद | महिला | 02/01/1994 से पहले नहीं और 01/01/2008 के बाद नहीं |
Rajasthan Police Constable 2025 Apply Online Form
- आपको सबसे पहले तो राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- होमपेज पर “Constable Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब नई रजिस्ट्रेशन करें और अपनी कुछ जानकारी को दर्ज कीजिए।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा करें।
- ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
- सबमिट बटन दबाएं और फाइनल प्रिंटआउट जरूर लें।
Rajasthan Police Constable 2025 Selection Process
- लिखित परीक्षा (OMR आधारित)
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
- मेडिकल टेस्ट
- दस्तावेज़ सत्यापन