SBI PO Recruitment 2025 – भारतीय स्टेट बैंक हर साल प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन करता है जो देश के लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी इस परीक्षा का सपना देख रहे हैं तो आपको बता दें कि इस साल के लिए बैंक ने कुल 541 PO पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Table of Contents
Toggleयह भर्ती सिर्फ शानदार नौकरी का मौका नहीं है, बल्कि करियर ग्रोथ, सैलरी और प्रतिष्ठा के लिहाज से यह बहुत ही अच्छा मौका है। चलिए एसबीआई पीओ रिक्रूटमेंट के पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथियां, वेतनमान, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस और अन्य ज़रूरी बातें समझें।
SBI PO Recruitment 2025 Overview
Exam Name | SBI PO Recruitment 2025 |
Conducting Body | State Bank of India (SBI) |
Post Name | Probationary Officer (PO) |
Total Vacancies | 541 |
Notification Release Date | 24th June 2025 |
Application Mode | Online |
Official Website | www.sbi.co.in |
SBI PO Notification 2025 Out
भारतीय स्टेट बैंक ने पीओ पदों पर भर्ती के लिए एक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके माध्यम से 541 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 24 जून से 14 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह नोटिफिकेशन में भर्ती संबंधित सभी प्रकार की जानकारी दी गई है। इसीलिए आवेदन करने से पहले इस नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़िए।
SBI PO Recruitment 2025 Vacancy Details
श्रेणी | सामान्य रिक्तियाँ | बैकलॉग रिक्तियाँ | कुल रिक्तियाँ |
अनारक्षित (UR) | 203 | — | 203 |
अनुसूचित जाति (SC) | 75 | 5 | 80 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 37 | 36 | 73 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 135 | — | 135 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 50 | — | 50 |
कुल | 500 | 41 | 541 |
SBI PO Recruitment 2025 Education Qualification & Age Limit
Education Qualification
- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कोई भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन पास होना चाहिए।
- आखरी सेमेस्टर में पढ़ रहे उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- चार्टर्ड अकाउंटेंट या इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (IDD) धारक भी पात्र हैं।
Age Limit
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
- जन्म तिथि: 02.04.1995 से पहले और 01.04.2004 के बाद नहीं होनी चाहिए
- आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी:
- SC/ST: 5 वर्ष
- OBC (Non-Creamy Layer): 3 वर्ष
- PwBD (UR): 10 वर्ष
- PwBD (OBC): 13 वर्ष
- PwBD (SC/ST): 15 वर्ष
- पूर्व सैनिक: 5 वर्ष
State Bank of India SBI PO Recruitment 2025 Application Process
- अपने डिवाइस में सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लीजिए।
- इस वेबसाइट को थोड़ा नीचे की तरफ स्क्रॉल करके इसके Careers के सेक्शन में चले जाएं।
- अब Current Openings में Recruitment of Probationary Officers के लिंक पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद Apply Online के विकल्प पर क्लिक करें।
- अगर आप पहली बार आवेदन करने जा रहे हैं तो पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके इसमें लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज़ भी अपलोड कर दीजिए।
- सफलतापूर्वक भुगतान होने के बाद इन पदों के लिए आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
यह भी पढ़ें – SSC CHSL Vacancy 2025 Out for 3131 Posts – Apply Now for LDC, JSA, DEO & More | 12th Pass Govt Job Alert!
SBI PO Recruitment 2025 Pay Scale
एसबीआई के पीओ पदों पर चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती तौर पर ₹48,480/- का बेसिक पे मिलता जिसमें चार increments भी शामिल होते हैं। यह वेतनमान 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920 के स्केल में आता है। इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), शहर क्षतिपूर्ति भत्ता (CCA), मेडिकल भत्ता और अन्य भत्ते भी मिलते हैं।
SBI PO Recruitment 2025 Exam Pattern
1. Preliminary Exam
अनुभाग का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | समय अवधि |
अंग्रेजी भाषा | 30 | 30 | 20 मिनट |
संख्यात्मक अभियोग्यता | 35 | 35 | 20 मिनट |
तार्किक क्षमता | 35 | 35 | 20 मिनट |
कुल | 100 | 100 | 1 घंटा |
2. Mains Exam
अनुभाग का नाम | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | समय अवधि |
तर्क और कंप्यूटर योग्यता | 45 | 60 | 60 मिनट |
डेटा विश्लेषण और व्याख्या | 35 | 60 | 45 मिनट |
सामान्य / आर्थिक / बैंकिंग जागरूकता | 40 | 40 | 35 मिनट |
अंग्रेजी भाषा | 35 | 40 | 40 मिनट |
वर्णनात्मक परीक्षा (Essay & Letter) | 2 | 50 | 30 मिनट |
कुल | 157 | 250 | 3 घंटे 30 मिनट |
SBI PO Recruitment 2025 Syllabus
विषय | मुख्य टॉपिक्स |
अंग्रेजी भाषा | Reading Comprehension, Cloze Test, Error Spotting, Fill in the Blanks, Para Jumbles |
संख्यात्मक अभियोग्यता | Simplification, Data Interpretation, Quadratic Equation, Number Series, Profit & Loss, Time & Work |
तार्किक क्षमता | Puzzle, Seating Arrangement, Blood Relation, Coding-Decoding, Syllogism, Inequality |
सामान्य जागरूकता | Current Affairs, Banking Awareness, Static GK, Financial Awareness |
कंप्यूटर योग्यता | MS Office, Internet, Email, Basics of Computer, Input-Output Devices |
SBI PO Recruitment 2025 Fees
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस | ₹750/- |
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी | कोई शुल्क नहीं |
SBI PO Recruitment 2025 Important Dates
कार्यक्रम | तिथि |
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 24 जून 2025 |
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 24 जून 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 14 जुलाई 2025 |
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 14 जुलाई 2025 |
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) | जुलाई / अगस्त 2025 |
प्रारंभिक परीक्षा परिणाम | अगस्त / सितम्बर 2025 |
मुख्य परीक्षा (Mains) | सितम्बर 2025 |
मुख्य परीक्षा परिणाम | सितम्बर / अक्टूबर 2025 |
साक्षात्कार (Interview) | अक्टूबर / नवम्बर 2025 |
अंतिम परिणाम | नवम्बर / दिसम्बर 2025 |