RRB NTPC Exam Date 2025 – रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जल्द ही नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज के तहत 10+2 लेवल की भर्ती परीक्षा 2025 आयोजित करवाई जाने वाली है। 3445 पदों पर होने वाली यह भर्ती में जूनियर क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रेन क्लर्क आदि जैसे कई सारे पद शामिल हैं।
Table of Contents
Toggleअब जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था वे यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा कब होगी। ऐसे में यह आर्टिकल में हम RRB NTPC की परीक्षा में विस्तार से जानेंगे और यह भी जानेंगे कि यह परीक्षा कब होगी।
RRB NTPC Exam Date 2025
दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से RRB NTPC भर्ती परीक्षा 2025 की संभावित तिथि मई से जून 2025 के बीच निर्धारित की गई है। लेकिन बोर्ड ने आधिकारिक रूप से इस परीक्षा के बारे में कोई घोषणा नहीं की है। हालांकि जानकारों के मुताबिक यह परीक्षा मई के तीसरे या चौथे सप्ताह से शुरू होकर जून तक चलेगी। बता दें कि यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें लाखों अभ्यर्थी भाग लेंगे।
How to Download RRB NTPC Admit Card 2025
एडमिट कार्ड RRB NTPC Exam Date 2025 से 3-4 दिन पहले भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आप इसे निम्न बताए गए स्टेप्स के साथ डाउनलोड कर सकेंगे:
- आपको सबसे पहले भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके होमपेज पर RRB NTPC Admit Card 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। इसमें अपनी Application Number और Date of Birth दर्ज करें और Submit के बटन पर क्लिक कर दें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके आप प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
RRB NTPC Vacancy Details
NTPC यानिकि Non-Technical Popular Categories की भर्ती के तहत कुल 3445 पदों पर नियुक्तियां की जाने वाली हैं। यह पद अलग अलग भागों में विभाजित हैं और हर पद की अलग-अलग योग्यता और जिम्मेदारियां हैं। निम्न इन पदों के बारे में आप विस्तार से जान सकते हैं:
पद का नाम | कुल पद | शैक्षणिक योग्यता |
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट | 990 | 12वीं पास, 30 WPM अंग्रेज़ी या 25 WPM हिंदी टाइपिंग स्पीड अनिवार्य |
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट | 361 | 12वीं पास, 30 WPM अंग्रेज़ी या 25 WPM हिंदी टाइपिंग स्पीड अनिवार्य |
ट्रेन्स क्लर्क | 72 | 12वीं पास या समकक्ष |
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क | 2022 | 12वीं पास या समकक्ष |
कुल पद | 3445 |
RRB NTPC Exam Date Important Dates
क्र.सं. | कार्यक्रम | तिथि |
1. | अधिसूचना जारी होने की तिथि | 21 सितंबर 2024 |
2. | आवेदन शुरू होने की तिथि | 21 सितंबर 2024 |
3. | आवेदन करने की अंतिम तिथि | 27 अक्टूबर 2024 |
4. | शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 29 अक्टूबर 2024 |
5. | सुधार (Correction) तिथि | 30 सितंबर से 06 नवंबर 2024 |
6. | एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले |
7. | परीक्षा तिथि (संभावित) | मई से जून 2025 |
8. | परिणाम घोषित होने की तिथि | जल्द सूचित किया जाएगा (Notify Soon) |
Railway RRB NTPC Salary 2025
पद का नाम | 7वें वेतन आयोग के अनुसार स्तर | प्रारंभिक वेतन (₹ प्रति माह) |
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट | लेवल 2 | ₹19,900/- |
ट्रेन्स क्लर्क | लेवल 2 | ₹19,900/- |
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क | लेवल 3 | ₹21,700/- (सुधारित) |
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट | लेवल 2 | ₹19,900/- |
RRB NTPC Exam Pattern 2025
विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
सामान्य जागरूकता (General Awareness) | 40 | 40 |
गणित (Mathematics) | 30 | 30 |
सामान्य बुद्धि और तर्क (General Intelligence & Reasoning) | 30 | 30 |
कुल | 100 | 100 |
RRB NTPC Exam 2025 Fee Details
श्रेणी | आवेदन शुल्क | सीबीटी परीक्षा में उपस्थित होने पर रिफंड राशि |
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस | ₹500/- | ₹400/- |
एससी / एसटी / ईबीसी / महिला / ट्रांसजेंडर | ₹250/- | ₹250/- |
RRB NTPC 2025 Selection Process
- CBT-1 (Computer Based Test – Stage 1)
- CBT-2 (Computer Based Test – Stage 2)
- टाइपिंग स्किल टेस्ट / स्किल टेस्ट (यदि आवश्यक हो)
- डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (DV)
- मेडिकल एग्जामिनेशन
RRB NTPC Exam Important Links
लिंक का विवरण | लिंक |
---|---|
RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें | 🔗 RRB NTPC Exam Date 2025 (लिंक जल्द सक्रिय होगा) |
RRB NTPC आधिकारिक नोटिफिकेशन | 🔗 यहाँ क्लिक करें |
RRB की आधिकारिक वेबसाइट | 🔗 indianrailways.gov.in |
होमपेज | 🔗 यहाँ क्लिक करें |